Headlines

DehradunNews:-नौकरी लगाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाला शातिर नटवरलाल आया पुलिस की गिरफ्त में

अभियुक्त ने स्वंय को आयकर विभाग का असिस्टेंट कमाण्डेंट बताकर पीडित व्यक्ति से ठगे थे 12 लाख रूपए।


देहरादून – थाना बसन्त विहार में पीड़ित पवन कुमार पुत्र शंभू प्रसाद, निवासी 183 शास्त्रीनगर सीमाद्वार ने प्रार्थना पत्र दिया कि टीकम सिंह राठौर पुत्र खुशी राम राठौर निवासी टाइप-2, मकान नंबर 8, फॉरेस्ट कॉलोनी जलागम निदेशालय इंदिरानगर वसंतविहार।

ने स्वयं को आयकर विभाग में असिस्टेंट कमांडेंट बताकर उन्हें आयकर विभाग मे कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 12 लाख रूपये ले लिये गये। थानाध्यक्ष बसंत विहार ने प्रार्थना पत्र की जांच कराई गई तो जानकारी प्राप्त हुई कि आयकर कार्यालय में टीकम सिंह राठौर नाम का कोई व्यक्ति नौकरी नहीं करता।

ये भी पढ़ें:   Early Warning:-वसुंधरा ताल से शुरू होगी ग्लेशियल झीलों की अर्ली वार्निंग सिस्टम की निगरानी, वैज्ञानिक दल रवाना

पीेड़ित के साथ टीकम सिंह राठौड़  की गई धोखाधड़ी के संबंध में थाना बसंत विहार में अंतर्गत धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया।

नौकरी के नाम पर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी को  थानाध्यक्ष बसन्त विहार ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये  जिस पर थाना बसंत विहार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम को अभियुक्त टीकम सिंह राठौर के सम्बंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त फॉरेस्ट कॉलोनी जलागम निदेशालय सीमाद्वार में अपने पिता के साथ रहता है, अभियुक्त के पिता से जानकारी करने पर उन्होंने बताया  कि उनके पुत्र टीकम सिंह राठौर  कई अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी की है,

ये भी पढ़ें:   Early Warning:-वसुंधरा ताल से शुरू होगी ग्लेशियल झीलों की अर्ली वार्निंग सिस्टम की निगरानी, वैज्ञानिक दल रवाना

जिसे उनके द्वारा पूर्व में ही अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया गया था तथा अभियुक्त वर्तमान में उनके साथ नही रहता है, जिस पर पुलिस टीम ने अभियुक्त की गिरफ्तारी को सभी संभावित स्थानों में दबिश दी गई लेकिन अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने व फोन नम्बर बदल रहा था।

इसी बीच पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के फ्रेडस कालोनी, डिफेंस कालोनी क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम ने 19 मई 24 को मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त टीकम सिंह राठौर 29 वर्षीय पुत्र खुशीराम राठौर को उसके डिफेंस कालोनी स्थित किराये के कमरे से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Early Warning:-वसुंधरा ताल से शुरू होगी ग्लेशियल झीलों की अर्ली वार्निंग सिस्टम की निगरानी, वैज्ञानिक दल रवाना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *