Headlines

UttarkashiNews:- सुक्की टॉप के पास यूटिलिटी गिरी चार हुए घायल

उत्तरकाशी – गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान सुक्की टॉप के पास एक नई यूटिलिटी गाड़ी (A/F) दुर्घटनाग्रस्त हो गई, यूटिलिटी में चालक सहित कुल चार लोग सवार थे,

इनमें से एक आदमी गम्भीर रूप से घायल हुआ है, और एक घायल तथा दो को सामान्य चोटें आयी हैं। थानाध्यक्ष हर्षिल  उमेश नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर है, घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है।

आयुष सेमवाल पुत्र श्री सुरेश सेमवाल, निवासी मुखवा, थाना हर्षिल उत्तरकाशी उम्र 17 वर्ष(सामान्य चोटें), सुरेश पुत्र विक्रम सिंह राणा निवासी बयाणा, मनेरी उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष (सामान्य चोटे) रतन गिरी पुत्र  मोहन गिरी निवासी बयाणा, मनेरी उत्तरकाशी उम्र 40 वर्ष(घायल)- विजय पाल सिंह मराठा निवासी किशनपुर उत्तरकाशी उम्र 55 वर्ष(गम्भीर घायल)

ये भी पढ़ें:   Homage:- सीएम धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *