Headlines

ChamoliNews – श्री बद्रीनाथ मन्दिर परिसर में रील्स बनाना पड़ा मंहगा, पुलिस ने 15 व्यक्तियों के विरुद्ध की चालानी कार्यवाही

चमोली –  प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और  यात्रा में देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु  श्रद्धा भक्ति लेकर श्री बद्री नारायण के द्वार पर पहुंच रहे है।

चारधाम यात्रा हमारी आस्था, पहचान से जुड़ी है, चमोली पुलिस का यही प्रयास है कि यात्री यहां से बेहतर अनुभव लेकर जाएं। वर्तमान में धामों में रील्स व वीडियोग्राफी के ट्रेंड के बढ़ते चलन के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने श्री बद्रीनाथ धाम मन्दिर परिसर की परिधि के 50 मीटर में वीडियोग्राफी व रील्स को प्रतिबन्धित किया गया। इसके दृष्टिगत आज 22 मई 24 को थाना बद्रीनाथ पुलिस ने मन्दिर परिसर में वीडियोग्राफी व रील्स बनाने वाले 15 व्यक्तियों के मोबाइल फोन 08 घंटे जब्त रखे और चालानी कार्यवाही करने के पश्चात बाद सख्त हिदायत देकर उन्हें छोड़ और उनके मोबाइल वापस  किये गया।

ये भी पढ़ें:   Inauguration :- मुख्यमंत्री धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *