NainitalNews:- अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई विभाग नैनीताल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा 

नैनीताल – शिकायतकर्ता ने एक शिकायती पत्र सतर्कता अधिष्ठान, सैक्टर हल्द्वानी, नैनीताल कार्यालय में 20 मई को इस आशय से दिया कि वह डी श्रेणी का ठेकेदार है,

उसने विकास खण्ड कोटाबाग के ग्राम सेलसिया में लघु सिंचाई खण्ड नैनीताल की योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में लगभग 450 मीटर के दस लाख रूपये लागत के गूल के निर्माण का ठेका लिया था,

निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लघु सिंचाई खण्ड ने दो किस्तों में किये गये भुगतान नौ लाख पचास हजार, जो जी.एस.टी. काटकर आठ लाख रूपये होता है, के भुगतान करने की एवज में कृष्ण सिंह कन्याल ने उससे आठ लाख का 20 प्रतिशत के रूप में 1,60,000/- रू. रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ती उसके विरूद्द कानूनी कार्यवाही चाहता है ।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

इस शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी ने गोपनीय जांच की और आरोप को प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कृष्ण सिंह कन्याल, अधिशासी अभियन्ता, लघु सिंचाई विभाग,

खण्ड नैनीताल को सीजन रिजार्ट कालाढुंगी परिसर से शिकायतकर्ता से रू0 50,000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा।

सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन द्वारा अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *