Headlines

DehradunNews:- STF ने अंतर्राज्यीय वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार भालुओं की पित्त की थैलियां बरामद की

उत्तराखंड – स्पेशल टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट उत्तराखंड ने जनपद चमोली पुलिस एवं पिंडर वन रेंज टीम और वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम बनाकर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए दो अंतर्राज्यीय वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार भालुओं की पित्त की थैलियां बरामद की जिसका वजन लगभग 460 ग्राम हैं।

 

गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई वर्षों से वन्य जीव अंगों की तस्करी में संलिप्तता रहीं हैं,वन्य जीव अंगों की तस्करी का बड़ा अंतर्राज्यीय नेटवर्क पिछले काफी समय से तस्करी कर रहे थे, ये  वन तस्कर एएनटीएफ की रडार पर थे।

ये भी पढ़ें:   Congrats:- माउंट एकांकागुआ और नुन-कुन पर्वत श्रृंखला की तीन चोटियों पर सफल आरोहण करने वाले दलों को सीएम धामी ने दी बधाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ०  आयुष अग्रवाल ने प्रकरण की जानकारी देते हुये बताया  कि स्पेशल टास्क फोर्स की एंटी नारकोटिक्स टीम जनपद चमोली पुलिस, पिंडर वन रेंज टीम एवं वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के साथ संयुक्त रूप से 23 मई 24 को कार्यवाही करते हुए।

जनपद चमोली के थाना थराली क्षेत्र अंतर्गत देवाल स्थित हॉस्पिटल तिराहे के पास से दो अंतरराष्ट्रीय वन्य जीव तस्कर बलवंत सिंह तथा मेहरबान सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार भालू की पित जिसका वजन 460 ग्राम बरामद की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में वन्य जीव अंगों की सप्लाई कर रहे थे. गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया  की वह यह भालू के पित्त हिमालय क्षेत्र में भालू का शिकार कर उसकी पित्त की थैली को निकाल लेते हैं तथा उसको सूखाने के बाद फिर उसको उच्च दामों में बेचते हैं।

ये भी पढ़ें:   Congrats:- माउंट एकांकागुआ और नुन-कुन पर्वत श्रृंखला की तीन चोटियों पर सफल आरोहण करने वाले दलों को सीएम धामी ने दी बधाई

एसएसपी एसटीएफ  आयुष अग्रवाल ने बताया  कि गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध थाना थराली जनपद चमोली में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त बलवंत सिंह पुत्र हिम्मत सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट बाण थाना थराली जनपद चमोली उम्र 55 वर्ष।मेहरबान सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी ग्राम कॉलिंग थाना थराली जनपद चमोली उम्र 60 वर्ष इनसे बरामद माल का विवरण-चार भालूओं की पित्त की थैलियां वजन 460 ग्राम।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड ने अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें. एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202 तथा 9412029536 6. आरक्षी इसरार अहमद।

ये भी पढ़ें:   Congrats:- माउंट एकांकागुआ और नुन-कुन पर्वत श्रृंखला की तीन चोटियों पर सफल आरोहण करने वाले दलों को सीएम धामी ने दी बधाई

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *