Headlines

DehradunNews:- पेंशन धारक की मृत्यु होने पर वैध उत्तराधिकारी को एक माह के अन्दर देनी होगी सूचना

देहरादून – अपर सचिव वित्त डॉ इकबाल अहमद ने निदेशक कोषागार एवं प्रदेश के समस्त कोषाधिकारियों को जारी पत्र के माध्यम से र्निदेश दिए गये है कि वे अपने स्तर से राज्य सरकार के समस्त पेंशन धारकों को यह सूचना प्रेषित करना सुनिश्चित करें कि पेंशन धारक की मृत्यु होने के उपरान्त एक माह की अवधि के भीतर उनके वैध उत्तराधिकारी  उनकी मृत्यु की सूचना अनिवार्य रूप से सम्बन्धित कोषागार को उपलब्ध कराया जाय।

इस संबंध मे निदेषक कोषागार एवं हकदारी उत्तराखण्ड दिनेश चन्द लोहनी ने बताया कि राज्य के विभिन्न कोषागारों से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों की मृत्यु होने के उपरांत उनके वैध उत्तराधिकारी द्वारा ससमय कोषागारों में उनकी मृत्यु की सूचना नहीं दी जा रही है, जिससे कदाचित अनावश्यक रूप से राजकीय धन का प्रेषण उक्त मृत पेंशनधारकों के बैंक खातों में होता है,

ये भी पढ़ें:   Fitness:- केदारनाथ यात्रा में  8,300 घोड़े-खच्चरों का फिटनेस, 19 स्थानों पर गर्म पानी की सुविधा

जिसे कालांतर में समायोजित किया जाना पड़ता है। यह स्थिति वित्तीय अनुशासन की दृष्टि से उचित नहीं है।उन्होने स्पष्ट किया है कि शासन के निर्देशानुसार राज्य के विभिन्न कोषागारों से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशन धारक की मृत्यु होने के उपरांत एक माह की अवधि के भीतर उनके वैध उत्तराधिकारी द्वारा उनकी मृत्यु की सूचना अनिवार्य रूप से सम्बन्धित कोषागार को उपलब्ध करा दी जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Holadoc – Online Doctor Consultation Elementor Template Kit Holdings Realty – Single Property WordPress Theme Holistic Center – Wellness and Spa Salon WordPress Theme Holistiq – Holistic Wellness & Alternative Medicine FSE WordPress Theme Holmes – Digital Agency WordPress Theme Holy – Church & Charity Template Kit Hombi – Digital Agency Elementor Template Kit Homco – Home Interior Design Services Elementor Template Kit Home Shop – WooCommerce Theme HOME ZONE – Single Property Real Estate WordPress Theme