Headlines

RudraprayagNews:- टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा कई घायल

रुद्रप्रयाग – रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर हाईवे से खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इसमें 23 लोग सवार थे।अब तक 18 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा जा चुका है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दस से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

हादसे में घायल लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। हादसे में गंभीर रूप से घायल 07 लोगों को हेली से रेस्क्यू कर एम्स ऋषिकेश भेजा, जिसमें से 06 को गुलाब राय मैदान से हेली के माध्यम से रवाना कर दिया है। वहीं जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार खुद घायलों की देखभाल एवं प्राथमिक उपचार का ध्यान रख रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत - सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार को भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी सौरभ गहरवार  को इस घटना की जांच के आदेश दिये हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है ।जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, जिला आपदा प्रबंधन, जल पुलिस, स्थानीय लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub GamiPress BuddyBoss Notifications GamiPress BuddyPress Notifications GamiPress Conditional Emails GamiPress Conditional Notifications GamiPress Congratulations Popups GamiPress Coupons GamiPress Credly Gamipress Daily Login Rewards GamiPress Easy Digital Downloads Discounts GamiPress Easy Digital Downloads Partial Payments