Headlines

RishikeshNews: – बंद मकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा एक चोर को पकड़ा

ऋषिकेश -दिनेश प्रसाद रतूड़ी निवासी गली नंबर 5 चोपड़ा फार्म, श्यामपुर ऋषिकेश ने कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी की  9 जून 24 को वह अपने घर से अपने ससुराल पौड़ी गढ़वाल गये थे।

और 11 जून 24 को जब वापस आये तो देखा कि घर का सारा सामान उलट-पुलट हो रखा था तथा घर से किसी अज्ञात चोर ने ज्वेलरी, नगदी एवं अन्य किमती सामान चोरी कर लिया था।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल संबंधित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।

कोतवाली ऋषिकेश में सादा वस्त्रों एवं वर्दी में दो अलग अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया, और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा कर मुखबिर  की सहायता से आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई।

ये भी पढ़ें:   Kapat Close :- पवित्र धाम श्री हेमकुंट साहिब की वार्षिक यात्रा 10 अक्टूबर 2026 को औपचारिक रूप से बंद कर दी जाएगी

इसके पश्चात  23 जून 24 को घटना उपरोक्त से संबंधित एक अभियुक्त को मंशा देवी फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई ज्वेलरी, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया की उसके पास से जो सामान बरामद किया है।

वह उसने कुछ दिन पूर्व रात में चोपड़ा फार्म की एक गली के घर से चोरी किया गया था, पुलिस के पकड़े जाने के डर से उसने घटना के बाद उसने सामान को छुपा दिया था।

तथा घटना के मिली नगदी में से अधिकांश को अपने शौकों की पूर्ति के लिए खर्च कर दिया था, आज वह घटना में चोरी की गई ज्वैलरी को उक्त स्थान से निकालकर बेचने की फिराक में घूम रहा था।

ये भी पढ़ें:   Alternative Route:- जिलाधिकारी के निर्देशों पर गियागाड़ में वैकल्पिक मार्ग बनाकर आवाजाही की सुचारू

पकड़े गए अभियुक्त मोहन उर्फ सागर रमोला पुत्र जयवीर सिंह निवासी गली नंबर 6, शहिद गुरुंग द्वार रूषा फॉर्म गुमानी वाला, ऋषिकेश, देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *