Headlines

DehradunNews:- एसटीएफ ने 3 करोड़ 60 लाख रुपए की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को पकड़ा

देहरादून -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन कर  उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में ड्रग्स रैकेट पर कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने का आदेश दिया गया है।

उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना रायवाला क्षेत्र और थाना डोईवाला पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए विंडलास रीवर वैली हरिद्वार रोड के पास से एक व्यक्ति गजराज सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 देवीनगर थाना पोंटा साहिब जनपद सिरमौर हिमाचल प्रदेश को 01 किलो 200 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Government:- सरकारी जमीनों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में भाजपा सरकार: विकास नेगी

अभियुक्त गजराज ने पूछताछ पर बताया कि बरामद की गयी स्मैक को वह धामपुर उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। अभियुक्त से पूछताछ में यह भी पता चला कि बरेली का तस्कर धामपुर तक इस माल को पहुंचाता था तथा यहां से पकड़ा गया अभियुक्त गजराज इस माल को आगे पोण्टा साहिब और देहरादून में अपने एजेण्टों के माध्यम से विक्रय कराता था।

इस पर एसटीएफ ने पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। पेशे से पकड़ा गया अभियुक्त गजराज पोण्टा साहिब में पेण्ट के बुश बनाने का काम करता है। तस्करी के धन्धे में यह अभियुक्त विगत 02 सालों से बरेली व धामपुर से स्मैक लाकर पोण्टा साहिब और देहरादून में अपने फिक्स एजेण्टों को सप्लाई कर रहा था।

ये भी पढ़ें:   Special Training:- औली में भारत-अमेरिका की संयुक्त सैन्य ताकत का प्रदर्शन, आतंकवाद विरोधी अभियानों की विशेष ट्रेनिंग

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *