Headlines

DehradunNews:-जम्मू के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड का लाल शहीद 

जम्मू-कश्मीर-जम्मू कश्मीर के कठुआ में कल आतंकवादियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया हमले में पांच भारतीय जवान शहीद हो गए और  पांच भारतीय जवान घायल हुए हैं,शहीदों में से एक जवान आदर्श नेगी उत्तराखंड के निवासी हैं।

सेना पर अचानक हमले में अपनी जान की परवाह किए बिना भरतीय सेना दुश्मनों के सामने पहाड़ की तरह तनकर खड़े हो गये और दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब दिया। शहादत

हमले में उत्तराखंड के आदर्श नेगी भी आतंकियों से लोहा लेते हुए बलिदानी हो गए। उनकी शहादत की खबर सुनने के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। शहीद आदर्श नेगी के घर पर लोगों का तांता लग गया। उनके पिता किसान हैं।

ये भी पढ़ें:   Program:- 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम 

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी बलिदान हो गए। इस खबर के बाद उनके घर में कोहराम मचा है। उनके स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर में थे सबसे छोटे
26 वर्षीय आदर्श टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं।आदर्श ने बारहवी तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार से हुई।

2019 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष थे।
आदर्श तीन भाई बहन में सबसे छोटे थे। उनकी बहन की शादी हो चुकी है और भाई चेन्नई में नौकरी करता है।

ये भी पढ़ें:   Strong :- सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएंः डॉ. रावत

वह इसी साल फरवरी में अपने ताऊ के लड़के की शादी में घर आए थे।सोमवार देर रात उनके बलिदान होने की खबर स्वजन को दी गई। यह जानकारी मिलते ही उनके घर में मातम छा गया।

कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी बलिदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *