Headlines

RudraprayagNews:- नरकोटा के पास निर्माणाधीन सिग्नेचर ब्रिज का एक हिस्सा टूट गया

रुद्रप्रयाग –  जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि आपदा कन्ट्रोल रूम को सूचना 4.15 पर सूचना प्राप्त हुई कि नरकोटा के पास निर्माणाधीन सिग्नेचर ब्रिज का एक हिस्सा टूट गया है।

सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची तथा घटना के सम्बंध में आर.सी.सी. कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रूपेश मिश्रा से जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने बताया कि आज 18 जुलाई 24 को सायं 4.15 बजे नरकोटा में निर्माणाधीन सिग्नेचर ब्रिज का रूद्रप्रयाग की ओर से एक हिस्सा टूट गया है,

जिसमें उक्त समय पर कोई भी मजदूर कार्य नहीं कर रहा था तथा इस घटना में किसी भी मजदूर/कर्मचारी को किसी प्रकार से कोई हानी नहीं हुई है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि आपदा प्रबंधन टीम द्वारा भी घटना स्थल पर सर्च अभियान चलाया गया जिसमें कोई भी जन हानि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:   Reserve:- विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *