Headlines

DehradunNews:-रात में भी डायल1962 को पशुपालकों के लिए उपलब्ध रहने के निर्देश

देहरादून – पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने  मोबाइल वैटनरी यूनिट (1962) कॉल सेन्टर के प्रशासनिक भवन, मोथरोवाला, देहरादून का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पशुपालन मंत्री ने पशु पालकों से दूरभाष पर वार्ता कर मोबाईल बैटनरी सेवा (1962) का फीड बैंक लिया गया।

मंत्री ने जनपद पौडी । रुद्रप्रयाग,बागेश्वर, चमोली,अल्मोडा,नैनीताल जनपद के विभिन्न पशु पालकों से दूरभाष पर मोबाइल वैटनरी सेवा (1962) के सम्बन्ध में वार्ता की जिसमें गजपाल, ग्राम पोखरी, ब्लाक-कल्जीखाल जनपद पौडी गढवाल।

उमेश सिंह ग्राम-रतखाल ब्लाक द्वाराहाट जनपद अल्मोडा।वासुदेव ग्राम-महड ब्लाक अगस्तमुनी जनपद रुद्रप्रयाग।रचना ग्राम-प्रेमनगर ऊखीमठ जनपद रुद्रप्रयाग।

लक्ष्मण सिंह ग्राम-मैगडी स्टेट ब्लाक गरुड जिला बागेश्वर।देवेन्द्र ग्राम-तीनपानी ब्लाक हल्‌द्वानी जनपद नैनीताल इन पशुपालकों में से अधिकांश जनपद के पशुपालकों ने मोवाईल वैटनरी सेवा (1962) द्वारा प्रदान की गई सेवा से सन्तुष्ट होना बताया गया तथा इस सेवा की प्रशंसा की गयी।

ये भी पढ़ें:   Save Fuel⛽:-ईंधन बचाओ अभियान, ना घोड़ा ना गाड़ी पैदल चली अपनी सवारी डीएम मयूर दीक्षित

उनमें से एक पशुपालक  वासुदेव ब्लाक अगस्तमुनी के घर पर रोड़ ब्लाक होने के कारण 1962 चिकित्सा टीम नही पहुंच सकी विभागीय पशुचिकित्साधिकारी को ईलाज करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त जनपद चमोली के पशुपालक लक्की नेगी ब्लाक जोशीमठ  ने कहा कि इन के घर पर चिकित्सा हेतु आपतकालीन सेवा रात को उपलब्ध नही हो सकी।

जिस पर पशुपालन मंत्री ने तत्काल वहां मौजूद निदेशक को यथाशीघ विभागीय पशुचिकित्साधिकारी को चिकित्सा हेतु भेजे जाने के निर्देशित किया गया।

पशुपालन मंत्री ने कतिपय पशु पालकों को 1962 की सेवा सांय 6:00 बजे के उपरान्त उपलब्ध न कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा 1962 के हेड EMRI Green Health Service देहरादून को सांय 6.00 बजे के बाद भी 1962 सेवा के रूप में पशुपालकों को सेवा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये।

ये भी पढ़ें:   Save Fuel⛽:-ईंधन बचाओ अभियान, ना घोड़ा ना गाड़ी पैदल चली अपनी सवारी डीएम मयूर दीक्षित

पशुपालन मंत्री ने हेड EMRI Green Health Service देहरादून को समय पर पशुपालकों की समस्या को हल न किये जाने के दृष्टिगत अन्तिम चेतावनी नोटिस निर्गत किये जाने हेतु निदेशक, पशुपालन को निर्देशित किया गया तथा भविष्य में इस सेवा को सुगमता से उपलब्ध कराये जाने निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *