Headlines

TehriGarhwalNews:- घनसाली में बादल फटा, घायलों को निकालती एस डी आर एफ की टीम

रुद्रप्रयाग के सोनप्रयाग में भारी बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ा, लिंचोली में बादल फटने से लैंडस्लाइड एसडीआरएफ टीम मौके पर


टिहरी  – प्रदेश भर में भारी बारिश होने से  एसडीआरएफ की सभी 40 पोस्टों को अलर्ट किया गया है। यात्रा रूट की सभी पोस्टों को बैकअप के रूप में तैयारी हालत में रहने के निर्देश दिए गए हैं ‌

एसडीआरएफ कंट्रोल रूम को हर आधे घंटे में सूचनाओं को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही देर रात आपदा परिचालन केंद्र पहुँचकर आपदा सचिव ने विभिन्न स्थानों पर एसडीआरएफ टीमों द्वारा किये जा रहे रेस्क्यू कार्यों की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें:   Inauguration : - सीएम धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली में मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है जहाँ फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया हैं। सोनप्रयाग में नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, नदी किनारे रहने वाले लोगों को वहां से हटवाया गया।

घनसाली से आठ किलोमीटर आगे बादल फटने की सूचना है। टीम मौके पर पहुँच चुकी है। तीन लोगों के मिसिंग की सूचना है। ग्रामीण क्षेत्र का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया गया। लापता लोगों में से 02 के शव बरामद किए गए व एक घायल को एसडीआरएफ टीम द्वारा अस्पताल पहुँचाया गया।

ये भी पढ़ें:   Foundation Stone :-सीएम धामी ने बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

बूढ़ा केदार क्षेत्र में भारी बारिश के कारण मलबा आने के की वजह से थाती गांव के 03 घरों को खाली कराया गया। मौके पर एसडीआरएफ टीम मौजूद है।

चमोली से सूचना मिली कि बेलचोरी नामक स्थान पर एक मकान गिर गया है जिसमें एक महिला व बच्चा मिसिंग है।  एसडीआरएफ टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *