Headlines

RudraprayagNews:-देर रात को हुई भारी बारिश के चलते लिंचोली क्षेत्र में पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त

रूद्रप्रयाग – सोनप्रयाग मुख्य बाजार से तकरीबन 01 कि.मी. आगे सड़क का काफी हिस्सा नदी के कटाव एवं पहाड़ी दरकने से वाश आउट हो गया है। यहां पर फिलहाल किसी भी प्रकार की पैदल आवाजाही भी सम्भव नहीं है।

इसी प्रकार से गौरीकुण्ड के आस-पास, जंगल चट्टी व भीमबली के बीच के कई स्थानों पर, भीमबली पुलिस चौकी से आगे, एवं लिंचोली क्षेत्र में पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं।

फिलहाल नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।

जनपद रुद्रप्रयाग तक पहुंचे जो भी यात्री जहां पर हैं, वहीं सुरक्षित रहें, फिलहाल अपनी केदारनाथ धाम यात्रा को स्थगित कर दें। क्योंकि सोनप्रयाग से आगे मोटर मार्ग व पैदल मार्ग की स्थिति बिल्कुल भी सही नहीं है। मार्ग सही होने व यात्रा के सुचारु होने की सूचना अलग से प्रेषित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   Open Doors :-:जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *