Headlines

HaridwarNews:-इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल्स फैक्ट्री में लगी आग

हरिद्वार – धर्म नगरी हरिद्वार में मंगलवार को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केमिकल्स फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आसपास के लोग भी घबरा गए।

स्थानीय लोगों ने आग की सूचना फायर सर्विस को दी गई मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और फायरफाइटरों ने आग पर काबू पाने का प्रयास करने में लग गई है।

हरिद्वार के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार के इंडस्ट्रियल एरिया के फोर्स स्पेशलिस्ट केमिकल फैक्ट्री में आज आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।

जिसके बाद दमकल विभाग के फायरफाइटर मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है हालांकि आग किस कारण से लगी है यह अभी पता नहीं लग पाया है फिलहाल हमारा फॉक्स आग बुझाने पर है।

ये भी पढ़ें:   Training:- मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया पैक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

कि जल्द से जल्द  इस आग को बुझा लिया जाए ताकि आग आसपास और ना फैले। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में कुछ लोगों घायल हुए हैंं उन्हें  हरिद्वार के जिला अस्पताल में भिजवाया गया है घायलोंं के अलावा और कोई ऐसी दुर्घटना अभी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *