Headlines

DehradunNews:-नशा खरीदने के लिए ट्रक ड्राइवर से की लटू, तीन शातिरों को पुलिस ने पकड़ा

देहरादून – शिवशंकर शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी गाँव नाह, थाना दादो, जिला अलीगढ, उत्तर प्रदेश ने थाना पटेलनगर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि 04 अगस्त की रात  में वह अपने ट्रक के अन्दर सो रहा था।

सुबह करीब 03:15 बजे के लगभग दो लडके ट्रक के दोनों तरफ से ऊपर चढे और उनमे से एक लडके ने उनकी कनपट्टी पर तमंचा या पिस्टल जैसी कोई चीज लगाई और उन्हें धमकाते हुए उनका मोबाइल, पैसे तथा नगदी लूट कर ले गये।

अभियुक्तों का पीछा करने का प्रयास किया गया पर दोनों अभियुक्त अपने एक अन्य साथी जो ग्रे रंग की स्कूटी के साथ पहले से ही कुछ दूरी पर खडा था के साथ स्कूटी पर बैठकर मौके से फरार हो गये। वादी की दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-485/2024 धारा-309(4)भा0न्या0सं0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:   Transfers:- उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 आईएएस अफसरों के तबादले,आशीष चौहान देहरादून के नये जिलाधिकारी

थाना पटेलनगर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास आने जाने वाले मार्गाें पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो को देखा और संदिग्धों का हुलिया प्राप्त किया। साथ ही जांच पड़ताल करते हुए संदिग्धों के हुलिये को मुखबिरों को दिखाते हुए उनके सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई।

इसी दौरान  05 अगस्त को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि ट्रक ड्राइवर के साथ हुई घटना में शामिल अभियुक्त मण्डी चौक पर सब्जी मण्डी के पीछे खाली ग्राउण्ड के पास कुछ अन्य लडकों के साथ बैठे हैं।

इस पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा मौके से स्कूटी सवार 03 युवकों को जो पुलिस को देखकर मौके से भागने का प्रयास कर रहे थे घेर कर पकड लिया। जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम  महेश अधिकारी उम्र 25 वर्ष पुत्र राम सिंह अधिकारी ,मनीष उम्र 25 वर्ष पुत्र उदय सिंह राणा तथा  शोएब पुत्र मुर्सलीन बताया गया।

ये भी पढ़ें:   Exposure:-सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में शहीद मेजर चंद्र शेखर मिश्रा की प्रतिमा का अनावरण

 

अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि 04 अगस्त की रात्रि एक ट्रक ड्राइवर के साथ लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिनकी तलाशी लेने पर तीनों अभियुक्तों के पास से घटना में लूटी गई नगदी, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एएस-8973 बरामद की गई।

पुछताछ में अभियुक्तों ने बताया गया कि वे तीनों नशे के आदी हैं तथा उनके द्वारा अपने नशे की पूर्ती के लिये ही उक्त घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त महेश प्लम्बर का कार्य करता है, जबकि मनीष और शोएब ड्राइवर हैं। घटना के दिन तीनो अभियुक्त एक दूसरे से पित्थूवाला में मिले तथा वहां से महेश की स्कूटी में बैठकर रेलवे स्टेशन तक गये, वापसी में पित्थूवाला की ओर जाते हुए उन्हें ओलम्पिक स्कूल के पास एक ट्रक खडा हुआ मिला, जिसका ड्राइवर ट्रक के अन्दर ही सोया हुआ था।

ये भी पढ़ें:   Broken Glacier :- बद्रीनाथ के पास कंचन गंगा क्षेत्र में टूटा ग्लेशियर, जानमाल का नुकसान नहीं

महेश तथा शोएब स्कूटी से उतरकर ट्रक के पास गये तथा मनीष को गाडी लेकर थोडा आगे रूकने को कहा। उसके पश्चात महेश और शोएब ट्रक के अन्दर घुसे और महेश ने अपने कडे को ड्राइवर की कनपट्टी पर लगाकर उसके धमकाते हुए उसका फोन और जेब में रखे 4500 रू0 लूट लिये, उसके बाद तीनों अभियुक्त मनीष की स्कूटी पर बैठकर घटना स्थल से फरार हो गये।

घटना मे मिली नगदी को तीनों अभियुक्तों ने आपस में बांट लिया तथा लूटे हुए मोबाइल फोन को अभियुक्त बेचने की फिराक में थे पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। लूटा गया मोबाइल 01 अदद (ओप्पो कम्पनी रंग आसमानी) घटना मे प्रयुक्त स्कूटी सं0- यू0के0-07-एएस-8973, घंटना मे प्रयुक्त -एक कडा सफेद धातु नगदी-3300/-रु0 नगदी मिले।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *