Headlines

DehradunNews:- पहिए की गति पर नहीं हुआ नियंत्रण बोलेरो डिवाइडर से जा टकराई चालक सहित चार घायल

देहरादून –  सुबह के समय डायल 112 ने कोतवाली मसूरी को सूचना दी की भट्टा फॉल से 500 मीटर ऊपर मसूरी की तरफ एक बोलेरो टैक्सी सवारी को लेकर देहरादून की ओर आ रही थी की डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

बोलेरो टैक्सी में पांच सवारी है। सूचना पर थाना मसूरी से पुलिस बल आपदा उपकरण सहित मौके पर पहुँची, जहां दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक सहित 05 व्यक्तियों को सकुशल गाड़ी से बाहर निकाला कर 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल भिजवाया गया,

जिसमें से एक व्यक्ति अमित राणा को गंभीर चोटे आने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, बाकी शेष घायलों को मामूली चोटे आई है। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन UK07 FN 9759 बोलेरो जो मसूरी से देहरादून की तरफ जा रही थी।

ये भी पढ़ें:   Inspection :- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार हर्षिल में पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया

सवारी को बैठने के चक्कर में अक्सर टैक्सी चालक गाड़ी की स्पीड को पर्वतीय स्पीड के मानकों से अधिक तेज चलते हैं और अक्सर आप लोगों ने देखा होगा कि इन गाड़ियों का एक्सीडेंट हो जाता है।

या यह खाई में गिर जाती है तेज रफ्तार से आने वाली गाड़ी नीचे से या ऊपर से आ रही गाड़ियों को नहीं देख पाती है, और यकायक जब कोई गाड़ी सामने आती है तोे एक्सीडेंट होने की संभावना बढ़ जाती है।

वहीं परिवहन विभाग भी इस और ध्यान नहीं देता है और ना ही कहीं पर चेकिंग करने का कोई सिस्टम नहीं बना रखा है अगर कहीं परिवहन विभाग चेकिंग अभियान चलता भी है तो नीचे या ऊपर से आ रही टैक्सी वाला दूसरी गाड़ी को संकेत कर देती है कि आगे या पीछे चेकिंग अभियान चल रहा है।

ये भी पढ़ें:   Broken Glacier :- बद्रीनाथ के पास कंचन गंगा क्षेत्र में टूटा ग्लेशियर, जानमाल का नुकसान नहीं

यही कारण है कि यह गाड़ी तेज रफ्तार से आने पर अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकरायी। गनीमत यह रही की सवारियों को ज्यादा चोट नहीं आई और कोई अनहोनी घटना भी नहीं हुई गाड़ी में पांच सवारी थी।

जिसमें बोलेरो चालक हिमांशु कुमार पुत्र रविंद्र कुमार निवासी मोहिनी रोड डालनवाला देहरादून उम्र 31 वर्ष,अमित राणा निवासी देहरादून उम्र 35 वर्ष, मुकेश कुकरेती पुत्र किशोरी लाल निवासी चंबा टिहरी,गिरीश शर्मा पुत्र श्री खजम सिंह निवासी डाकपट्टी विकास नगर उम्र 27 वर्ष,गिरीश रावत निवासी कोटद्वार सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *