Headlines

DehradunNews:-पंजाब का अन्तर्राज्यीय नकबजन गिरोह के दो शातिर पुलिस की गिरफ्त में 

देहरादून – राजेश कुमार पुत्र रामगोपाल मौर्य निवासी सोसायटी एरिया सुरभि स्वीट शॉप वाली गली, थाना क्लेमेंटटाउन ने थाना क्लेमेंटटाउन पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि 29 जुलाई 24 को वह अपने काम पर गये थे और घर पर कोई मौजूद नहीं था।

जब घर वापस लौटकर आये तो देखा कि उनके घर से किसी अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर घर में रखी सोने एवं चांदी की ज्वैलरी तथा नगदी को चोरी कर ली। वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना क्लेमेंटटाउन पर मु0अ0सं0 94/2024 धारा 305/331(3)BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन ने थाना स्तर पर पुलिस टीमें गठित की गयी। टीम ने घटनास्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

ये भी पढ़ें:   Best Wishes:-सीएम धामी ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों से की मुलाक़ात, दीपावली की शुभकामनाएं देकर किया वीर सैनिकों के समर्पण को नमन

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि जो सोसायटी एरिया सुरभि स्वीट शॉप वाली गली में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त EON कार से भारूवाला से आईएसबीटी की तरफ जा रहे हैं, जो संभवतः किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

इस सूचना पर पुलिस टीम ने झील तिराहे के पास चेकिंग के दौरान सामने की ओर से आ रही सफेद रंग की EON कार को रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने कार को भगाने का प्रयास किया गया, किंतु पुलिस टीम द्वारा तेजी व फुर्ती से कार सवार व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

कार सवार व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर उनके द्वारा अपना नाम सरबजीत सिंह 33 वर्ष पुत्र जरनेल सिंह निवासी न्यू अरर्जेश नगर, थाना बटला रोड अमृतसर पंजाब तथा सन्नी सिंह पुत्र बल्ली सिंह निवासी 62 गली नंबर 02 नियर भवानी पैलेस थाना स्योहाता जिला अमृतसर पंजाब उम्र 35 वर्ष बताया।

ये भी पढ़ें:   New Extension:- दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ की तैयारियों को मिला नया विस्तार

पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से नगदी व ज्वैलरी बरामद हुई, बरामद ज्वैलरी के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा उसे क्लेमेनटाउन क्षेत्र में एक बंद घर से चोरी करना तथा कुछ ज्वैलरी को उनके द्वारा राह चलते व्यक्ति को बेच देना बताया गया। दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त सनी सिंह द्वारा बताया गया कि वे दोनों योजनाबद्ध तरीके से घटनाओं को अंजाम देते है, वे अपने पास विभिन्न कंपनियों के विजिटिंग कार्ड रखते है तथा गली मोहल्लों में घूमने के दौरान लोगो को उक्त विजिटिंग कार्ड दिखाकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सर्विसिंग के नाम पर घरों की रैकी करते है, इस दौरान किसी घर के बंद मिलने पर मौका देखकर घटना को अंजाम दे देते है।

ये भी पढ़ें:   Best Wishes:-सीएम धामी ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों से की मुलाक़ात, दीपावली की शुभकामनाएं देकर किया वीर सैनिकों के समर्पण को नमन

जुलाई को भी दोनो अभियुक्तों ने क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सर्विसिंग के बहाने घूमने के दौरान उक्त घर को चिन्हित किया था तथा मौका देखकर अभियुक्त सन्नी सिंह घटना को अंजाम देने के लिए घर मे घुस गया तथा अभियुक्त सरबजीत गाड़ी लेकर कुछ दूरी पर खड़ा हो गया तथा आने जाने लोगो पर नजर रखने लगा।

घटना के बाद अभियुक्तों द्वारा अपने नशे के लिए चोरी की कुछ ज्वैलरी को राह चलते लोगो को बेच दिया था, आज भी अभियुक्त घटना में चोरी गयी ज्वैलरी को बेचने तथा दोबारा किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में वापस देहरादून आये थे।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *