Headlines

DehradunNews:-दिल्ली से दून कोकीन की सप्लाई करने वाला मुख्य विदेशी पैडलर जाँन बाबा आया पुलिस की गिरफ्त में

31 लाख की 44.50 ग्राम कोकिन के साथ कोबरा गैंग के शातिर विदेशी पैडलर को पुलिस ने पकड़ा


देहरादून –  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस का द होटल /रेस्टोरेंट/ बार /वाहन तथा सदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि कोबरा गैंग का मुख्य पैडलर देहरादून में आयोजित होने वाली एक बडी पार्टी में दिल्ली से कोकिन की सप्लाई करने देहरादून आया है।

जिस पर पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान धोरण पुल कैनाल रोड के पास से एक विदेशी नागरिक PASCAl JOHN को 44.50 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:   Deployment:- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 1 एएसपी समेत 14 अधिकारियों को नई तैनाती

पूर्व में राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 02 विदेशी पैडलरो सहित कई अन्य नशा तस्करो को भारी मात्रा में मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह कोबरा गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से तंजानिया देश की नागरिक है तथा अक्सर अपने देश तंजानिया से दिल्ली आता जाता रहता है। वह कोकीन दिल्ली से लाता है तथा डिमांड के हिसाब से देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंट /पेडलरों को सप्लाई करता है।

देहरादून में आयोजित बड़ी-बड़ी पार्टियों ,कॉलेज, स्कूल व अन्य लोगों की डिमांड के हिसाब से कोकीन की सप्लाई की जाती है, जिसके लिए वह अपना कमीशन लेता है। उसके द्वारा पूर्व में अपने अन्य साथियों को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर देहरादून में एक पार्टी होनी थी जिसमें उसको कोकीन सप्लाई करने को कहा गया था।

ये भी पढ़ें:   Training:- मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया पैक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

पास्कल जॉन उम्र 44 वर्ष पुत्र मिसिसि निवासी इलाला सीबीडी पीसीओ दार एस सलाम तंजानिया  दिल्ली का अस्थाई पता- निकट कृष्णा स्वीट शॉप द्वारका, नई दिल्ली से कोकीन की सप्लाई करने के लिये कुछ दिन पूर्व ही देहरादून आया था तथा आज कोकिन को पार्टी में सप्लाई करने के लिये जा रहा था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *