Headlines

इम्बेलिश मिसेज इंडिया – 2023 का फर्स्ट लुक, देशभर की 20 महिलाओं ने किया प्रतिभाग

Uttarakhand

देहरादून – ईम्बेलिश मिसेज इंडिया सीजन -2(2023) में इस साल देशभर से 20 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। जिसका फर्स्ट लुक आज देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रूमिंग क्लासेज लेने वाली महिलाओं में गजब का आत्मविश्वास देखने को मिला।

बता दें कि इवेंट में उत्तराखंड सहित दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा,पंजाब सहित हिमाचल आदि जगहों से महिलाएं भागीदारी निभा रही हैं। इसकी जानकारी देते हुए इमबेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की डायरेक्टर ख्याति शर्मा ने बताया कि ये पांच साल पुरानी कंपनी है। इसके सीजन-2 को लेकर महिलाओं में बेहद उत्साह है। जो महिला पहले तक चुप और डरी हुई रहती थी। हमारी ओर से ग्रूमिंग क्लासेज देने के बाद आज वो भी सबके सामने खुलकर बोलने लगी है।

ये भी पढ़ें:   UTAT को लेकर शिक्षकों में नाराजगी, 2028 तक परीक्षा पास करने के निर्देश पर उठे सवाल

उन्होंने जानकारी दी कि उम्र के हिसाब से हमने सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम कैटेगरी बनाई है। सिल्वर में 18 से 35, गोल्ड में 35 से 40 और प्लेटिनम में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को रखा गया है। जिनकी कोरियोग्राफी प्रशांत रावत, पर्सनालिटी ग्रूमिंग सूची अग्रवाल और मेकअप टीम न्यू अट्रैक्शन सैलून की ओर से किया जा रहा हैं।

इवेंट कॉर्डिनेटर सारिका सिंह हैं। ख्याति ने बताया कि 27 दिसम्बर को इवेंट का ग्रैंड फिनाले होगा। जिसमें हर ग्रुप में तीन विनर्स चुनी जाएंगी। जो कि आगे चलकर अलग-अलग कंट्री में होने वाले ब्यूटी पीजेंट में रिप्रेजेंट करेंगी।

ये भी पढ़ें:   UTAT को लेकर शिक्षकों में नाराजगी, 2028 तक परीक्षा पास करने के निर्देश पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *