Headlines

RudraprayagNews:-थारू कैंप के पास एमआई 17 डिसबैलेंस से होने पर पायलट ने खाली स्थान पर हेलीकॉप्टर को ड्रॉप किया

एमआई 17 से हैंग खराब हेली हुआ क्रैश गौचर हवाई पट्टी ले जाया जा रहा 24 मई 2024 को लैंडिंग के दौरान आई थी तकनीकी खराबी


रूद्रप्रयाग –  24 मई 2024 हेलिकॉप्टर को लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आने से जिस हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी वो आज सुबह क्रैश हो गया। हेली को ठीक करने के उद्देश से वायु सेना के एमआई 17 हेलिकॉप्टर की मदद से हैंग करके गौचर हवाई पट्टी पहुंचाया जा रहा था। इस दौरान एमआई 17 डिसबैलेंस होने लगा। खतरे को भांपते हुए पायलट ने खाली स्थान देखते हुए हेली को घाटी में ड्रॉप कर दिया।

ये भी पढ़ें:   Review:-सावन के प्रथम सोमवार पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि 24 मई 2024 को क्रिस्टल एविएशन कंपनी में तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट की सूझबूझ से हेली को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पहले ही आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई थी। पायलट की सूझबूझ से हेली में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग हुई थी।

पर्यटन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को हेली को ठीक करवाने के लिए गौचर हवाई पट्टी ले जाने की योजना थी, जिसके अनुसार सुबह सात बजे करीब वायु सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर से क्रिस्टल एविएशन के हेली को हैंग कर गौचर पहुंचाया जाना था। थोड़ा दूरी पर आते ही हेली के भार एवं हवा के प्रभाव से एमआई 17 का बैलेंस बिगड़ने लगा,केदारनाथ से खराब हेली को एमआई17 से टो करके लाते समय गिरा।

ये भी पढ़ें:   SIR:- विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम: दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जिसके चलते थारू कैंप के नजदीक पहुंचने पर एमआई 17 से हेलीकॉप्टर को ड्रॉप करना पड़ा। हेली में कोई यात्री या समान नहीं था। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम स्थिति का मुआयना कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि हेली क्रैश में किसी के हताहत होने संबंधित अफवाह न फैलाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *