Headlines

DehradunNews:- पहाड़ी समाज की महिलाओं व पहाड़ी समाज पर गलत टिप्पणी करना पड़ा भारी, पहुंचा जेल

पहाड़ी समाज की महिलाओं पर गलत टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार


देहरादून –  मनीष शर्मा निवासी धौलास थाना प्रेम नगर देहरादून ने थाना प्रेम नगर पर लिखित तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया कि चंद्रकांत कुमार नाम के व्यक्ति ने पहाड़ी समाज में पहाड़ी महिलाओं पर गलत टिप्पणी की गई हैं।

जिसे उनके दोस्त भारत ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जिससे उत्तराखंड के पहाड़ी समाज में काफी रोष है । उक्त घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रेम नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 172/2024 धारा 196(1 )351 (2) 351(3 )352 भारतीय न्याय संहिता व स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिशोध अधिनियम 1986 की धारा 6 में अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक राजीव धारीवाल चौकी प्रभारी विधौली के सपूर्द की गई।

ये भी पढ़ें:   Festival:- भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल हुआ संपन्न

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष प्रेम नगर ने एक टीम बनाई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गठित टीम ने घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए सर्विलांस की मदद से 31 अगस्त 24 को नामजद अभियुक्त को बुद्धा चौक निकट सौरभ होटल से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया।वहीं अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

अभियुक्त चन्द्रकान्त कुमार पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी कनकीरोड निकट चांदनी चौकी गांधी नगर, रांची, झारखण्ड हाल पता हरियावाला कला, थाना प्रेमनगर, देहरादून, उम्र- 44 वर्षीय है।

ये भी पढ़ें:   Review:- श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *