Headlines

DehradunNews:-पहाड़ी जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

देहरादून- -मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में मानसून सक्रिय रहेगा और राज्य के अधिकांश जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिलेगी।

इसके अलावा राज्य के विशेषकर पहाड़ी जनपदों मे भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 4,5, और 6 सितंबर को प्रदेशभर के अधिकांश जनपदों मे हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उन्होने बताया कि 6 सितंबर तक प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा देखने को मिलेगी इसके तहत देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी में भारी बारिश की चेतावनी है।

ये भी पढ़ें:   New Direction :- नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन से सीमांत क्षेत्र में साहसिक पर्यटन और विकास की नई दिशा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *