RudraprayagNews:-आखिर क्यों किया सरकार ने अभी श्री केदारनाथ धाम निशुल्क हैली सेवाएं स्थानीय लोगों के लिए?

रुद्रप्रयाग  – बीते महीने 31 जुलाई को केदारघाटी में हुई अतिवृष्टि के बाद केदारनाथ धाम की यात्रा अवरुद्ध हो गई थी। हालांकि इस बीच राज्य सरकार के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन ने यात्रा को पुनः संचालित करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए गए हैं।

अब धीरे-धीरे श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पुनः पटरी पर आने लगी है। आशा व्यक्त की जा रही है कि द्वितीय चरण की यात्रा आगामी 15 सितंबर से निर्बाध ढंग से व वृहद स्तर पर संचालित होना शुरू हो जाएगी।

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन ने श्री केदारनाथ धाम के लिए स्थानीय लोगों के आवागमन को विशेष रूप से हैली का संचालन किया जा रहा है। अतिवृष्टि के बाद ऐसे व्यापारी जो केदारनाथ में स्वयं का व्यवसाय कर रहे थे तथा उनका रेस्क्यू कर वापस लाया गया था।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

उनके लिए कल से निःशुल्क हैली सेवा प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस विशेष हैली सेवा का संचालन हिमालय शेरसी हैलीपैड़ से किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक स्थानीय ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि,

जो लोग श्री केदारनाथ में दर्शन करने अथवा अपना व्यवसाय हेतु जाना चाहते हों वो अपने व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज सहित अपना संपूर्ण विवरण संबंधित ग्राम प्रधान को उपलब्ध कराएं ताकि आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उन्हें हैली के माध्यम से केदारनाथ धाम पहुंचाया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *