Headlines

BareillyNews:- एसटीएफ ने तीन शातिर वन्यजीव तस्करों को 02 हाथी दाँत के साथ गिरफ्तार किया

बरेली – देश में वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ में एसटीएफ की कार्यवाही में एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है की वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त प्रत्येक तस्कर की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

उत्तराखंड एसटीएफ को वन्य जीव तस्करी की सूचना मिलने पर सीओ एसटीएफ  आर0बी0चमोला के नेतृत्व में उत्तराखण्ड एसटीएफ व उ0प्र0 एसटीएफ तथा डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली की संयुक्त टीम ने एक ज्वांइट ऑप्रेशन में आज उ0प्र0 के बरेली क्षेत्र से 03 अन्तर्राज्यीय वनजीव तस्करों को गिरफ्तार किया ।

और  उसने कब्जे से 02 अदद हाथी दांत (करीब सवा तीन फुट लंबाई के) बरामद किए गए। गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त थे।

ये भी पढ़ें:   Message :- सीएम धामी ने हरिद्वार में सद्भावना सम्मेलन से सामाजिक एकता का दिया संदेश

एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी महेन्द्र गिरि, मुख्य आरक्षी किशोर कुमार व आरक्षी दीपक भट्ट की विशेष भूमिका रही।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ ने आज उ0प्र0 के बरेली जनपद में वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी है। जिसमें 03 शातिर वन्यजीव तस्करों को 02 हाथी दाँत के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इन लोगों का लम्बे समय से उत्तराखण्ड-उ0प्र0 सीमावर्ती जनपदों में वन्यजीव अंगो की तस्करी करने का इनपुट एसटीएफ को मिल रहा था, जिसपर हमारी एसटीएफ की एक टीम को गोपनीय रुप से इसपर कार्यवाही को लगाया गया था,

मंगलवार को इन तस्करों के भारी मात्रा में वनजीव अंगो के साथ उ0प्र0 के बरेली में लोकेशन मिलने पर टीम द्वारा तुरन्त उ0प्र0 एसटीएफ से सम्पर्क कर उन्हें साथ लेकर बरेली के थाना सीवी गंज क्षेत्र में कार्यवाही कर रेड की गयी।

ये भी पढ़ें:   Child 🚸 Marriage:- रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन की सख्ती, दो दिन में दूसरी शादी रुकवाई

जिसमें टीम द्वारा 03 वन्यजीव तस्करों को 02 हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया गया। इस हाथी का शिकार कब कहाँ किस जंगल में किस तरह किया गया, यह पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा ।

हाथी को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है, पकड़े गये तस्करों के विरुद्ध थाना सीवीगंज जनपद बरेली में वन्यजीव अधि0 (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

एसएसपी एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि वह वन्यजीवों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्व कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखण्ड (0135-2656202) से सम्पर्क करें।

उत्तराखंड एसटीएफ आगे भी वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करती रहेगी, ताकि सीधे-साधे व बेजुबान जानवरों के शिकार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें:   Triveni :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले - विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरणः-. आदित्य विक्रम पुत्र सत्येंद्र सिंह, निवासी मां वैष्णो कुंज, ग्रीन पार्क, थाना बारादरी, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश। उम्र 24 वर्ष।
नत्था सिंह पुत्र स्वर्गीय गुरदयाल सिंह निवासी गंगा बेहड़ फॉर्म, थाना मिगहसन, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश। हाल नानकमत्ता गुरुद्वारा, थाना नानकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर। उम्र 45 वर्ष।
करण सिंह पुत्र स्वर्गीय सेवाराम निवासी, गली नंबर 1 मकान नंबर 3 थाना बारादरी, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश। उम्र 40 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली टीमःउत्तराखण्ड एसटीएफ टीम में निरीक्षक एम0पी0सिंह उ0नि0 केजी मठपाल मु0आ0 महेन्द्र गिरि। मु0आ0 किशोर कुमार। आरक्षी दीपक भट्ट। आरक्षी मोहित वर्मा। मु0आ0 रविन्द्र बिष्ट शमील,यूपी एसटीएफ टीम निरीक्षक राशिद अली.हेड कांस्टेबल संदीप कुमार 3.कांस्टेबल शिव ओम पाठक,कांस्टेबल संजय यादव,और हेड कांस्टेबल खान मोहम्मद,हेड कांस्टेबल चालक मनोज अवस्थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Voicer – Text to Speech Plugin for WordPress Voifone | Multipurpose VOIP WordPress Theme VOIP Pricing Calculator | VOIP Calling Rates, SMS Rates, Mobile Top Up Rates Table/Calculator Voisen – WooCommerce Responsive Fashion Theme Vokial – Creative Agency WordPress Theme Volare – Trekking, Sailing, Diving WordPress Theme Volia – Conference and Event WordPress Theme Vollemobel – Furniture WooCommerce WordPress Theme Volos – One Page Resume WordPress Theme Volt – Newspaper & Magazine WordPress Theme