Headlines

SportsNews:-खेल विश्वविद्यालय और महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना जल्द

देहरादून – खेल निदेशालय देहरादून में खेल मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना,मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, जनपद- नैनीताल (हल्द्वानी) में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना।

जनपद चम्पावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना के सम्बन्ध में अधिकारीयों से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं प्रोत्साहन योजना के लाभर्थियों को अवशेष छात्रवत्ति का भुगतान डी०बी०टी० के माध्यम से 01 अक्टूबर तक दी जाए ।

साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री उदयीमान योजना के चयन ट्रायल्स प्रत्येक वर्ष शैक्षणिक सत्र के अनुसार माह अप्रैल एवं जून के मध्य सुनिश्चित किए जाएं।

ये भी पढ़ें:   Fell into the River:-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना: इनोवा कार भागीरथी नदी में गिरी, अब तक 04 शव बरामद, 01 घायल रेस्क्यू; 02 लापता की तलाश जारी

मंत्री रेखा आर्या ने कहा खेल विकास निधि की एस०ओ०पी० को संशोधित किये जाने का प्रस्ताव अतिशीघ्र विभाग शासन को भेजे ताकि हमारे युवा खिलाड़ी योजना का लाभ अवश्य और समय पर ले सकें।

मंत्री ने कहा खेल विभाग पंजीकृत खेल संघों की सूची अपनी वेबसाइट में प्रदर्शित करे, जिससे की खेल संघों की जानकारी प्राप्त की जा सके।खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विश्वविद्यालय की भूमि हस्तांतरण और चंपावत में बन रही महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्य योजना की मौजूदा स्थिति पर अधिकारियों से जानकारी ली।

जिसका भूमि पूजन माह अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में किये जाने के निर्देश भी खेल मंत्री रेखा आर्या ने संबंधित अधिकारियों दिये गए। खेल मंत्री  ने कहाकि चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए विभाग ने 264 करोड़ रुपए का एस्टीमेट बनाया है और जल्द आगे की कार्यवाही व प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी ।

ये भी पढ़ें:   Bhoomi Pujan:- खटीमा को मिलेगी जाम से राहत, 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का सीएम धामी ने किया भूमि पूजन

बैठक में अमित सिन्हा विशेष प्रमुख सचिव, जितेन्द्र कुमार सोनकर निदेशक खेल, अजय कुमार अग्रवाल प्र० अपर निदेशक, शक्ति सिंह, नीरज गुप्ता, संजीव कुमार पौरी, राजेश मंमगाई, कमल कान्त शर्मा समीक्षा अधिकारी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *