Headlines

Crime :-अपना नाम बदल कर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले को पुलिस ने पकड़ा 

ऋषिकेश – शिकायकर्ता ने कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर दी की उनकी पत्नी की 10-15 दिन पूर्व जिम में एक लडके से मुलाकात हुई थी, जिसने अपना नाम शुभम बताया तथा वह लडका उनकी पत्नी के साथ शुभम नाम से चैटिंग कर रहा था,

उनकी पत्नी ने फोन पर बात करने से मना किया तो उसके द्वारा उनकी पत्नी के साथ छेडछाड व मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने धमकी दी ।

युवक द्वारा मेरे साथ भी मारपीट व गाली-गलौच धमकी दी गई। लड़के के बारे में जानकारी करने पर उसका नाम शोएब खान उर्फ शोएब अहमद उर्फ शुभम होना ज्ञात हुआ।

ये भी पढ़ें:   Unknown VIP :-अंकिता हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दर्ज की अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 539/2024 धारा 74/115(2)/351(3)/352 BNS बनाम शोएब अहमद उर्फ शोएब खान उर्फ शुभम पंजीकृत किया गया। अभियोग की जाँच म0उ0नि0 आरती कलूडा के सुपुर्द की गयी।

म0उ0नि0 द्वारा अभियुक्त को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गयी तथा  पूछताछ में अभियुक्त शोएब खान उर्फ शोएब अहमद उर्फ शुभम पुत्र लईक अहमद नि0 777 आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अपराध

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *