Headlines

Short Circuit:-मकान के ऊपरी मंजिल में लगी आग नमकीन जलकर खाक

देहरादून – देर रात कंट्रोल रूम ने कोतवाली नगर को सूचना दी कि महंत रोड स्थित एक मकान की ऊपरी मंजिल में आग लग गयी है, सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, चौकी प्रभारी धारा, चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक मय पुलिस कर्मियों के मौक़े पर पहुंचे।

फायर स्टेशन देहरादून से दमकल के वाहनों को मौके पर बुलाया गया तथा पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। मौके पर मकान के ऊपरी तल पर आग लगी हुई थी, जिसे दमकल के वाहनों द्वारा कड़ी मस्सकत के बाद बुझाया गया।

घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि यह मकान ज्ञान सिंह गोयल का है जो नमकीन के होलसेल का काम करते हैं तथा उनके द्वारा मकान के ऊपरी तल पर नमकीन के भरे पैकेटों की पेटियां रखी हुई थी।

ये भी पढ़ें:   Committed:- स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है, प्रथम दृष्टिया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट का होना प्रतीत हो रहा है, आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है, साथ ही आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *