Headlines

Accused:- लैपटॉप व मोबाइल चोरी की घटनाओं में शामिल दो शातिर चोरों को पुलिस ने पकड़ा 

देहरादून  –  पीड़ित आयुष ध्यानी पुत्र सूर्य प्रकाश ध्यानी निवासी रामनगर नैनीताल उत्तराखंड एवं वादी उमर मोहम्मद उमर पुत्र मोहम्मद जुबेर निवासी सी-13 टर्नर रोड़ ने  सुबह के समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके कमरे से लैपटॉप एवं मोबाइल चोरी किए जाने के संबंध थाना क्लेमेंटटाउन में प्रा0पत्र दिया गया।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन पर मु0अ0सं0-125/2024 धारा-305(।) भा0न्या0सं0 एवं मु0 अ0सं0: 126/24 धारा 305(।) भा0न्या0सं0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए आस पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी।

ये भी पढ़ें:   Kidnapping:-रैपिडो चालक ने महिला जज से की छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश

साथ ही सीसीटीवी फुटेजों से प्राप्त संदिग्धों के हुलिए के सम्बन्ध में जांच पड़ताल करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त पूर्व में इस प्रकार के अपराधों में जेल गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती के विषय में जानकारियां एकत्रित की गई।

पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान सुभाष नगर के पास से दो संधिक्तों सुनील उम्र 30 वर्ष से चोरी गये 05 लैपटॉप 01 मोबाइल एवं अभियुक्त परम पुत्र सुरेंद्र निवासी कस्बा व थाना गढ़ी पुख़्ता जनपद शामली उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष के कब्जे से 05 लैपटॉप व 02 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Prostitution:- देहरादून में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, संचालिका समेत चार गिरफ़्तार

पूछताछ में अभियुक्त सुनील ने बताया गया कि वह टिफिन सप्लाई का काम करता है तथा सुबह के समय नाश्ता डिलीवर करने के बहाने किराए पर रह रहे छात्रों के कमरों में जाकर मौका देखकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता हैं।

तथा चोरी किये गये लैपटाप व मोबाइल फोनों को अपने साथी परम के माध्यम से अन्य लोगों को बेच देता है। अभियुक्तों ने सभी लैपटॉपों व मोबाइल फोनों को क्लेमेन्टाउन क्षेत्र से चोरी किया जाना बताया गया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

अभियुक्तों से बरामदगी में विभिन्न कंपनियों के 10 लैपटॉप,विभिन्न कम्पनियों के 07 मोबाइल फोन,घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या: यू0के0-12-टीए-1592 स्कूटी बरामद की।

ये भी पढ़ें:   Kidnapping:-रैपिडो चालक ने महिला जज से की छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *