Headlines

ऑफ़िस – ऑफ़िस के “पांडे जी” पत्रकारों के बीच,panchurvarta.com,

ऑफ़िस – ऑफ़िस के “पांडे जी” पत्रकारों के बीचदेहरादून –फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे उर्फ हेमू प्यार से उनके जाने वाले उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं। आजकल एक उत्तराखंडी फिल्म “कफल” की शूटिंग कर रहे थे। जिसमें आज उन्होंने समय निकालकर उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ रूबरू हुए और अभिनेता हेमंत पांडेय ने  पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि देहरादून सहित राज्य के पत्रकारों के बीच आकर उनको अपनापन सा लगता है। उन्होंने कहा कि आज हमारे उत्तराखंड में हिन्दी फिल्मों की शूटिंग होने लगी है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म निर्माण का वातावरण बनाने के लिए पॉलिसी को आसान बनाया है। इसके लिए सरकार का धन्यवाद है। पांडेय ने कहा कि में पिथौरागढ़ का रहने वाला हूं,इसलिए सभी चाहते हैं कि राज्य में फिल्म निर्माण में बढ़ोत्तरी हो। आज सरकारों ने फिल्मों को टैक्स फ्री भी किया है। हेमंत पांडेय ने कहा कि आने वाले समय में फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट के निर्देशन में उनकी हॉरर फिल्म हॉन्टेड-2 आ रही है। साथ ही उनकी ओटीटी पर वेब सीरीज भी आ रही है। कहा कि मैंने दक्षिण की फिल्मों में भी काम किया है। उत्तराखंड के कलाकारों को क्या करना चाहिए मुंबई जाने के लिए क्या करना चाहिए के जवाब में उन्होंने कहा आज तकनीकी क्षेत्र और स्थान बहुत मजबूत हो गये हैं। नयी पीढ़ी बहुत एडवांस है उनको सब मालूम है कब क्या करना है। लेकिन उनको ठगों से सावधान रहने की जरूरत है मुंबई में ये लोग भी काफी सक्रिय हैं। आज चंपावत, बागेश्वर तक शूटिंग स्थल बन चुके हैं ये सब विकास से ही सम्भव है, आज देश के प्रधानमंत्री मोदी का लगाव तक उत्तराखंड से है, ये सब स्वर्णिम दौर है। टेलीविजन सीरियल ऑफ़िस – ऑफ़िस में “पांडे जी” का अभिनय आज भी सब लोगों के दिल में है। में भी हमेशा अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहता था, “पता नी भोल क्या होल” लेकिन ये सब कुछ होता चला गया और उत्तराखंड तो मेरा घर है यहाँ का अपनापन और अपनत्व हमेशा दिल में रहता है। इस अवसर पर अभिनेता हेमंत पांडेय का उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने शॉल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी, कोषाध्यक्ष मनीष भट्ट एवं संप्रेषक मनोज ज्याड़ा ने हेमंत पांडेय को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें:   Save Fuel⛽:-ईंधन बचाओ अभियान, ना घोड़ा ना गाड़ी पैदल चली अपनी सवारी डीएम मयूर दीक्षित

इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने कहा अभिनेता हेमंत पांडेय पहले पत्रकारिता में उत्तर उजाला से जुड़े रहे यह हम सबके लिए गौरव की बात है। अभिनेता पांडेय का लगाव जो उत्तराखंड से है यह बहुत अच्छी बात है। एक मुलाक़ात अभिनेता हेमंत पांडे के साथ में प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य और कई पत्रकार मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *