Headlines

Zero Traffic Sense:- ज़ेब्रा क्रासिंग व स्टॉप लाइन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ड्रोन से की जा रही कार्यवाही

जैब्रा क्रॉसिंग तथा रेड लाईट जम्प करने पर ढाई हजार से ज्यादा वाहन चालकों के पुलिस ने किये चालान


देहरादून – एसएसपी देहरादून द्वारा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में समिति के समक्ष रखे थे अहम सुझावों में सड़क पर गाड़ियों की गति को नियंत्रित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रमुख मार्गों में रम्बल स्ट्रिप लगवाने,

ट्रैफिक जंगशन्स पर ट्रैफिक लाईटों की संख्या को बढ़ाने तथा विभिन्न मार्गों पर डामरीकरण व निर्माण कार्यों के चलते जैब्रा लाईन तथा स्टॉप लाईन के मिट जाने से वाहन चालकों व पैदल जाने वाले लोगों हो रही परेशानी के सम्बन्ध में अवगत कराया गया था।

ये भी पढ़ें:   Secretariat March :- डिजिटल क्रॉप सर्वे व फार्मर रजिस्ट्री की समस्याओं पर कर्मचारियों का सचिवालय कूच

इस सम्बन्ध में सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों पर पुलिस तथा पीडब्लूडी की संयुक्त टीम द्वारा सभी 49 ट्रैफिक जंक्शनों का निरीक्षण कर स्टॉप लाईन तथा जैब्रा क्रॉसिंग के स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

तथा इन सभी ट्रैफिक जंक्शनों पर दोबारा से स्टाप लाईन तथा जैब्रा कॉसिंग की मार्किग की जायेगी। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी मुख्य मार्गों का पांच जोन बनाए गए हैं।

इसमें घण्टाघर से मसूरी डायवर्जन, घण्टाघर से प्रेमनगर, घण्टाघर से आईएसबीटी, सर्वेचौक से सहस्तधारा क्रॉसिंग/किरशाली चौक/रायपुर चौक, सर्वेचौक से रिस्पना चौक/जोगीवाला/कार्गी चौक।

में विभाजित करते हुए पुलिस, आरटीओ तथा पीडब्लूडी की संयुक्त टीम का गठन किया गया है, जिनके द्वारा सभी प्रमुख चौराहों, मार्गों आदि का निरीक्षण कर उनसे जुडने वाले ऐसे सभी लिंक मार्गों को चिन्हित किया जायेगा,

ये भी पढ़ें:   Review Meeting :-अल्पसंख्यक कल्याण के मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

जिसमें यातायात संचालन तथा वाहन चालकों की सुरक्षा के दृष्टिगत रम्बल स्ट्रिप का निर्माण किया जाना है।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरूद्ध जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, विगत एक वर्ष के दौरान पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम से जैब्रा लाईन/स्टॉप लाईन के उल्लंघन में 2571 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub JetTricks For Elementor JetWooBuilder For Elementor Jevape – Vape Store Elementor Template Kit Jevelin | Multi-Purpose Responsive WordPress AMP Theme Jewella – Jewelry Store Elementor Template Kit Jewellery WP – Elementor WooCommerce Responsive Theme JewellryWear – eCommerce Elementor Template kit Jina – Celebration Agency Theme Jinx – Pet Shop & Veterinary WooCommerce Theme JL Token – Queue Management System