Headlines

Field Inspection :- सचिव आपदा प्रबंधन ने नेपाल सीमा पर जगबूढ़ा नदी के भू कटाव की रोकथाम के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरक्षण किया

खटीमा 22 मई 2026 । सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने गुरुवार को खटीमा पहुंचकर, नेपाल सीमा पर मेलाघाट में जगबूढ़ा नदी के भू कटाव की रोकथाम के दृष्टिगत बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर स्थलीय निरक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीक्षण अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि जहाँ पर अति आवश्यक…

Read More

Open Doors :-:जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट

पंच केदारों में द्वितीय केदार के रूप में विख्यात भगवान श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज श्रद्धा, आस्था एवं सनातन परंपराओं के मध्य विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के पावन अवसर पर पूरा धाम “हर-हर महादेव” और भगवान मद्महेश्वर के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली…

Read More

Work:- सांसद अनिल बलूनी ने सड़क परिवहन राज्य मंत्री से कोटद्वार–नजीबाबाद मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया

हरिद्वार 20 मई 2026।  हरिद्वार में सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा से गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न सड़क मार्गों को लेकर विस्तृत चर्चा की। विशेष रूप से लंबे समय से लंबित कोटद्वार–नजीबाबाद मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु आग्रह किया। मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को…

Read More

Fine :- खुले में कूड़ा डालने पर साइट इंचार्ज हटाया गया एवं लगाया गया जुर्माना

 रुद्रप्रयाग 20 मई 2026। सोशल मीडिया में प्रसारित एक वीडियो जिसमें नगर पंचायत गुप्तकाशी के अंतर्गत खुले में कूड़ा डालने का वीडियो प्रसारित हो रहा है। उक्त के संबंध में नगर पंचायत द्वारा स्थिति स्पष्ट करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गुप्तकाशी भरत पंवार ने बताया कि नवगठित नगर पंचायत…

Read More

Rescue:- तेज बारिश के बीच प्रशासन की तत्परता, रातभर चले रेस्क्यू अभियान से हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला

रुद्रप्रयाग 20 मई 2026। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में 19 मई तक 6 लाख 94 हजार से अधिक श्रद्धालु श्री केदारनाथ दर्शन कर चुके हैं। इस बीच, 19 मई की रात्रि हुई तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग पर तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना की सूचना मिलते ही…

Read More

New Momentum:- राज्यों के बेहतर समन्वय से ही विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई गति :- सीएम धामी

बस्तर 18 मई 2026‌। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने, आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आधारभूत संरचनाओं…

Read More

Ready :- सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड तक पर्याप्त शटल संचालन, पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैद

 रुद्रप्रयाग  19 मई 2026। श्री केदारनाथ धाम यात्रा-2026 में सोमवार को भी श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा समन्वित रूप से व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रा सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो…

Read More

Focus :- प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष फोकस

चमोली 18 मई 2026। जनपद चमोली के समग्र एवं संतुलित विकास को गति देने के उद्देश्य से मंत्री, ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, तथा जनपद चमोली प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना की बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व जिलाधिकारी…

Read More

Foundation Stone Laying:- सीएम धामी ने 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया

सितारगंज 18 मई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने हेतु सिसौना नदी पर लगभग 11 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण से क्षेत्र…

Read More

Identification :- माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री

चम्पावत 17 मई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध माँ वाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा पहुँचकर मंदिर के नवनिर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माँ वाराही धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड…

Read More