Headlines

Action:- एनआरआई महिला की जमीन व बंगले के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जा करने का प्रयास

 

NRI महिला की जमीन व बंगले के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जा करने का प्रयास

देहरादून – सुमन देवी निवासी किशनपुर ने थाना राजपुर पर तहरीर दी कि उनकी सहेली रितु मेहता ने किशनपुर स्थित उनके जमीन व बंगले की देखरेख हेतु उनको रखा गया था।

शेरखान नाम के एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ उस जमीन व बंगले के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु०अ०सं०- 256/24, धारा 329(4)/62 BNS, 420/467/468/471/120(b) भादवी बनाम शेरखान व अन्य के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:   Show :- इंस्टाग्राम पर हीरे का हार दिखाना पड़ा भारी, एक साल पुरानी 10 लाख की चोरी का राज खुला

जमीनी धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने की  कार्यवाही करते हुए रजिस्ट्री कार्यालय देहरादून, राजस्व विभाग व विभिन्न बैंकों से विवेचना से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए गए।

तथा प्राप्त दस्तावेजों से अभियोग से संबंधित साक्ष्य संकलित करते हुए धोखाधड़ी में शामिल गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए जांच पड़ताल कर जानकारी एकत्रित की गई।

तथा मुखबिर की सूचना पर मुकदमे से संबंधित गिरोह के 04 अभियुक्तों में विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ,  विनोद कुमार उर्फ के०डी०,  महेश चौहान और प्रमोद गिरी को  27 दिसम्बर 24 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ व साक्ष्य संकलन के आधार पर धोखाधड़ी में सहरानपुर निवासी एक अभियुक्त अकबर का नाम प्रकाश में आया था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा सुराग रस्सी पत्ता रस्सी करते हुए आज शनिवार को अभियुक्त मोहम्मद अकबर को मुखबिर की सूचना पर  सहारनपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Murder Case:- बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ़्तार 

पूछताछ में अभियुक्त मो० अकबर पुत्र अब्दुल वहीद निवासी मकान नंबर 131 नूर बस्ती, थाना सिटी कोतवाली, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 36 वर्ष ने बताया कि वे सभी शेरखान के लिए काम करते है, जिसने जमीनों पर कब्जा करने के लिए एक गिरोह बना रखा है, जिसमे करीब 10-12 लोग शामिल है।

उनके गिरोह द्वारा शहर में खाली जमीन व मकान, जिस पर कोई नहीं रहता है की रैकी उस जमीन व मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार किये जाते है , तथा उक्त फर्जी दस्तावेजो को आधार बनाकर उक्त जमीन व मकान पर कब्जा किया जाता हैं।

उनके द्वारा पूर्व में शहर में कई जमीन व मकानो में इसी तरीके से कब्जा किया गया है।अभियुक्त से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा ऐसी सभी जमीनों तथा मकानों, जिनमे गिरोह द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कब्जा किया गया है, उनकी भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Murder Case:- बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ़्तार 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *