Headlines

Brutal Murder :-हल्द्वानी गल्ला मंडी में पत्थर से कुचलकर युवक-युवती की निर्मम हत्या

 हल्द्वानी 12 फरवरी 2026।

उत्तराखंड में बिगड़ते कानून व्यवस्था पर जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महकमें में के आल्हा अधिकारियों को बिगड़ते कानून व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

लेकिन ऐसा लगता है कि सीएम धामी के आदेशों पर भी कोई फ़र्क नहीं पड़ रहा है इसी का जीता जागता नमूना हल्द्वानी गल्ला मंडी परिसर में डबल मर्डर से सनसनी, पत्थरों से कुचलकर युवक-युवती की निर्मम हत्या।

मंडी के पास संदिग्ध हालात में मिले दोनों के शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका मजबूत।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की तलाश तेज।

चेहरे बुरी तरह कुचले गए, मौके से मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान की प्रक्रिया जारी।

प्रदेश में बढ़ते अपराधों के बीच यह वारदात कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल, पुलिस ने जल्द खुलासे का किया दावा।

ये भी पढ़ें:   Paper Out 🗞️ :- पेपर तैयार करने वाले सहायक प्रोफेसर ने आंतरिक पोर्टल और वाट्सऐप पर साझा किए प्रश्न, सात साल तक परीक्षा संबंधी कार्यों पर रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *