अपराधCritical :- लक्सर सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटे की हालत नाजुक Panchur Varta17 February 202601 min हरिद्वार 17 फरवरी 2026। हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार को गहरा सदमा दे दिया। लक्सर–बालावाली मार्ग पर अकोढा कला गांव के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथ बैठा उसका 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पंडितपुरी निवासी लोकेंद्र अपने बेटे अनमोल के साथ देर रात घर लौट रहा था, तभी पुलिया के पास हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोकेंद्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल बेटे को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की देर से पहुंचने पर नाराजगी भी जताई। अब सवाल यह है कि आखिर सड़कों पर बेलगाम वाहनों पर कब लगाम लगेगी। ये भी पढ़ें: Smugglers :- एएनटीएफ टीम ने थाना मुनी की रेती में एक किलो चरस के साथ दो तस्करों को पकड़ा Post navigation Previous: Sports School :- खेलमंत्री आर्या ने अधिकारियों को स्पोर्ट्स स्कूल खोलने के प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देशNext: Flag of :-सीएम धामी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण दौड़ का फ्लैग ऑफ किया Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Smugglers :- एएनटीएफ टीम ने थाना मुनी की रेती में एक किलो चरस के साथ दो तस्करों को पकड़ा Panchur Varta17 February 202617 February 2026 0
Ghost 😈 Employer :- निरीक्षण दौरान कार्यालय में मिला घोस्ट कर्मचारी न कोई नियुक्ति पत्र न उपस्थिति पंजिका में नाम Panchur Varta15 February 202615 February 2026 0
Arrested 😵:- छेड़छाड़ के आरोपी दो अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार Panchur Varta15 February 202615 February 2026 0
Expose :-परीक्षा में नकल करा रहे दो अभियुक्तों को एसटीएफ ने किया गिरफ़्तार Panchur Varta14 February 202614 February 2026 0