अपराधCritical :- लक्सर सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटे की हालत नाजुक Panchur Varta17 February 202601 min हरिद्वार 17 फरवरी 2026। हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार को गहरा सदमा दे दिया। लक्सर–बालावाली मार्ग पर अकोढा कला गांव के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथ बैठा उसका 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पंडितपुरी निवासी लोकेंद्र अपने बेटे अनमोल के साथ देर रात घर लौट रहा था, तभी पुलिया के पास हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोकेंद्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल बेटे को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की देर से पहुंचने पर नाराजगी भी जताई। अब सवाल यह है कि आखिर सड़कों पर बेलगाम वाहनों पर कब लगाम लगेगी। ये भी पढ़ें: Firing :- देहरादून में बैंककर्मी पर दिनदहाड़े फायरिंग, पेट को छूकर निकली गोली Post navigation Previous: Sports School :- खेलमंत्री आर्या ने अधिकारियों को स्पोर्ट्स स्कूल खोलने के प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देशNext: Flag of :-सीएम धामी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण दौड़ का फ्लैग ऑफ किया Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Arrested 🤧:-रक्षाबंधन के विवाद का खूनी अंजाम, युवक पर चाकू से हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ़्तार Panchur Varta9 September 20269 September 2026 0
Firing :- देहरादून में बैंककर्मी पर दिनदहाड़े फायरिंग, पेट को छूकर निकली गोली Panchur Varta9 September 20269 September 2026 0
Arrested:- गाड़ी लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर वाहन लूटेरों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार Panchur Varta8 September 20268 September 2026 0
Encroachment:- गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला धामी का बुलडोजर, सरकारी भूमि पर किया हुआ था अतिक्रमण Panchur Varta5 September 20265 September 2026 0