Headlines

Smugglers :- एएनटीएफ टीम ने थाना मुनी की रेती में एक किलो चरस के साथ दो तस्करों को पकड़ा

 देहरादून 17 फरवरी 2026

  एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने थाना मुनी की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस टीम के संयुक्त अभियान के साथ 1किलो 200 ग्राम चरस (व्यवसायिक मात्रा) के साथ 02 नशा तस्कारों को किया गिरफ्तार।

 उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही,

करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुए कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके तहत पुलिस उपाधीक्षक परवेज़ अली के पर्यवेक्षण में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा थाना मुनी की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में,

 सोमवार को थाना मुनी की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र से अभियुक्त किशन नौटियाल पुत्र धर्म प्रसाद नौटियाल उम्र 28 पता स्वर्गाश्रम जौंक गांव थाना लक्ष्मण झूला पौड़ी गढ़वाल।

विमल भट्ट पुत्र गोकुलानंद भट्ट उम्र 21 वर्ष निवासी उपरोक्त से स्कूटी में अवैध चरस 1200 ग्राम (commercial quantity) की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों द्वारा पूछने पर बताया गया कि उक्त चरस को हम लोग गौरी आर्या नामक युवती जो कपकोट बागेश्वर की रहने वाली है से लेकर आये थे।

जिसे हम पर्यटकों को ऊंचे दामों पर बेचते हैं जिससे हमें बहुत अधिक मुनाफा होता था यह काम हम अधिक धन कमाने की लालच में करते थे।

बरामदगी का विवरण-1 किलो 200 ग्राम अवैध चरस (व्यवसायिक मात्रा)

  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह द्वारा अपने ऑफिस नंबर 0135-2656202, 9412029536 जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे।

 किसी भी प्रकार के लालच में न आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन,

या एस. टी. एफ/एएनटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

ये भी पढ़ें:   Stator Cool:- महिला के पास से लगभग आठ लाख रुपये की 130 स्टेटर कोईल हुई बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *