ऋषिकेश- शिकायतकर्ता ममता रावत पत्नी आशीष रावत निवासी भल्ला फार्म 20 न0 श्यामपुर तहसील ऋषिकेश ने तहरीर दी कि 14 मार्च को उनके पड़ोस में रहने वाले रवि दीक्षित ,
ममता दीक्षित, तरुण, माधवी, माधवी के पति अमृत बलौरी व कुछ अन्य लोगों के साथ उनके घर में घुसकर उनके व उनके पति के साथ धारदार हथियार से हमला कर मारपीट की गयी।
तहरीर के आधार पर तत्काल थाना ऋषिकेश पर तत्काल धारा 109(1)/191(2)/333 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता पर एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल पांच अभियुक्तों में से रवीश दिक्षित पुत्र सत्यनारायण।
ममता दिक्षित पत्नी रवीश दिक्षित, तरूण दिक्षित पुत्र रवीश दिक्षित, माधवी दिक्षित पत्नी अमृतपाल, अमृतपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह को 15 मार्च में ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त में रवीश दिक्षित पुत्र सत्यनारायण निवासी भल्लाफार्म न0 20 गली न0 3 श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 49 वर्षीय।
ममता दिक्षित पत्नी रवीश दिक्षित निवासी भल्लाफार्म न0 20 गली न0 3 श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 44 वर्षीय।तरूण दिक्षित पुत्र रवीश दिक्षित निवासी भल्लाफार्म न0 20 गली न0 3 श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 22 वर्षीय।
माधवी दिक्षित पत्नी अमृतपाल निवासी ग्राम भवानीपुर थाना कुण्डा तहसील जसपुर जिला उधमसिंह नगर, उम्र 25 वर्षीय।
अमृतपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी ग्राम भवानीपुर थाना कुण्डा तहसील जसपुर जिला उधमसिंह नगर, उम्र 30 वर्षीय।
