Headlines

Resign:-वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा अपना इस्तीफा

देहरादून – बजट सत्र के दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के अप शब्द बोलने पर उत्तराखंड की जनता में काफी रोष रहा और जनता ने इसका विरोध प्रदर्शन करते हुए।

उनके पुतले भी फूंकें गये लेकिन काफी समय गुजर जाने के बाद आज अचानक वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर मंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा।

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पद से इस्तीफा देने पर प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर केंद्रीय भारतीय जनता पार्टी वी केंद्र सरकार ने मंत्री के सदन में कह गए अप शब्दों का संज्ञान लेते हुए उनसे इस्तीफा ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें:   Will Inaugurate:-केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू कल देहरादून में पांच दिवसीय 'लोक संवर्धन पर्व' का करेंगे उद्घाटन 

मुख्यमंत्री धामी ने अग्रवाल का त्यागपत्र अग्रिम कार्यवाही के लिए राज्यपाल को अग्रसारित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *