Headlines

Encounter :-पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश व एक गिरफ्तार

देहरादून – थाना रायपुर में 11 मार्च को जन सेवा केंद्र में हुई लूट की घटना में शामिल बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही थी।

वहीं रानी पोखरी थाना क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग के दौरान स्कूटी पर सवार बदमाशों ने चेकिंग बैरियर पर ना रुककर जंगल की तरफ भागे।

पुलिस ने उनका पीछा कर रही थी कि बदमाश ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग में  एक बदमाश हुआ घायल दूसरे को पुलिस ने गिरफ़्तार किया।

मुठभेड़ के दौरान बदमाश से चोरी की मोटरसाइकिल व एक देसी तमंचा व 4 जिंदा व 2 खोखा कारतूस बरामद हुए।मुठभेड़ में घायल बदमाश साहिल के पैर व हाथ में गोली लगी पुलिस ने घायल बदमाश को जॉलीग्रांट हॉस्पिटल इलाज के लिए भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें:   Bribery :- रुड़की तहसील में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, पीआरडी कर्मी सतर्कता टीम के हत्थे चढ़ा

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विस्तृत जानकारी ली और जौलीग्रांट चिकित्सालय जाकर बदमाश के बारे में जानकारी ली।

मुठभेड़ में घायल व गिरफ्तार बदमाश थाना चांदपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के शातिर अपराधी है जिनपर कई अभियोग दर्ज होने की जानकारी मिल रही।

बदमाशों की पहचान साहिल पुत्र यूनुस निवासी मोहल्ला सासनगंज थाना चांदपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष और कामिल पुत्र कयूम निवासी मोहल्ला सासनगंज थाना चांदपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश 50 वर्षीय है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *