शिकायतकर्ता (जो एक रजिस्टर्ड ठेकेदार हैं और जसपुर क्षेत्र में ठेकेदारी कार्य करते हैं) द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि ब्लॉक जसपुर में वाटर कूलर लगाए जाने के बदले कनिष्ठ अभियंता विवेक कुमार ने 20,000 रुपये और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर ने 12,000 रुपये रिश्वत के रूप में मांगे थे।
मगर शिकायतकर्ता रिश्वत देने को तैयार नहीं था।
शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम गठित की गई।
सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुंडा, काशीपुर में कनिष्ठ अभियंता विवेक कुमार (जनपद ऊधम सिंह नगर) को शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
दूसरा आरोपी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पूरे प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अग्रिम जांच एवं विवेचना की जाएगी।
निदेशक सतर्कता, डॉ. वी. मुरूगेशन महोदय ने सफल ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
डॉ. वी. मुरूगेशन ने आम जनता से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के विरुद्ध सतर्कता अधिष्ठान के साथ सहयोग करें और निम्नलिखित नंबरों पर सूचना दें:
-टोल-फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1064 व व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300
सतर्कता अधिष्ठान, भ्रष्टाचार मुक्त समाज का संकल्प।