Headlines

Like or Comment  :- हर की पैड़ी पर रील बनाने के चक्कर में पहुंचे जेल

हरिद्वार 14 जनवरी 2026।

 दो लड़के तोप पहने (अरबी कपड़े)  हरकी पैडी में घूम रहे थे जिसमें पण्डित ल वहां मौजूद लोगों ने इनको इस वेश भूषा में देखा गया,

तो लोगों ने उनको हरकी पैडी पर आने के लिए मना किया गया तो इन्होंने कहा  कि भारत मे कहीं भी घूम सकते हैं।

जब लोगों द्वारा विरोध किया गया तो ये लोग पहनावे को बदलकर वहां से चले गए,

जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से तलाश की गई तो यह दोनों लड़के वर्तमान में रावली महदूद सिडकुल में रहना पाया।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।

जिसमें प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही कर दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया।

जिनसे नाम पता पूछा गया तो इनके नाम नवीन कुमार पुत्र मुन्ना निवासी रावली महदूद सिडकुल उम्र -22।

 प्रिंस पुत्र सोमपाल निवासी जपता नगर थाना रहे जिला बिजनौर उम्र- 22 वर्ष वर्तमान पता रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार।

हरकी पैड़ी आने का कारण पूछा गया तो बताया गया कि हमारा यूट्यूब चैनल है इसलिए हम वीडियो बना रहे थे।

इस प्रकार की वीडियो हमने पहले पेंटागन मॉल, शिवालिक नगर में भी बनाए जिसमें लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया।

और उसमें काफी LIKE व COMMENT मिल रहे थे इसलिए हम वीडियो हरकी पैडी पर बना रहे थे।

हमसे गलती हो गई हमारे इस काम से किसी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए दोनों के द्वारा माफी मांगी गई।

और भविष्य में इस प्रकार की वीडियो नहीं बनाएंगे। उपरोक्त दोनों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गयी।

हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी घटना की सत्यता के जाने बिना किसी प्रकार सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार ना किया करें।

ये भी पढ़ें:   Bail:-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में गिरफ्तार लोगों को न्यायालय से मिली जमानत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *