डालनवाला क्षेत्र तिब्बती मार्केट में हुई हत्या की घटना के संबंध में मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी अभिलाषा शर्मा पत्नी स्व0 अर्जुन शर्मा निवासी,
41/1 बसन्त विहार देहरादून द्वारा अपनी सास बीना शर्मा का विनोद उनियाल, संगीता उनियाल पत्नी विनोद उनियाल,
डॉ0 अजय खन्ना, एस०के० मैमोरियल हास्पिटल के साथ पैसों के लेने देन होने के कारण उनके पति अर्जुन शर्मा द्वारा इस बात का विरोध करने पर,
उनका अपनी माता के साथ विवाद चलने व इस सम्बन्ध में उनका न्यायालय में भी वाद के लम्बित होने तथा उक्त विवाद के चलते,
उक्त सभी व्यक्तियों द्वारा उनके पति की हत्या कराये जाने का शक होने के सम्बन्ध में दिये गये,
प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है,
साथ ही सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
साथ ही सीसीटीवी कैमरो व सर्विलांस के माध्यम से भी घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
बदमाशों की धरपकड़ हेतु शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग कर चलाया जा रहा था अभियान।
तड़के सुबह पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।
नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई,
पुलिस मुठभेड़ मे बदमाश गिरफ्तार, बदमाश के पैर पर लगी गोली, बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु तत्काल कॉरपोरेशन चिकित्सालय ले जाया गया।
चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश द्वारा लालतप्पर पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया।
जवाबी कार्यवाही,मुठभेड़ मे एक बदमाश गिरफ्तार किया गया,मुठभेड़ मे गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर पर लगी गोली।
घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना।
एसएसपी देहरादून ने कोरोनेशन चिकित्सा पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई।
बदमाशों का चिकित्सालय में कराया जा रहा है उपचार।
बदमाशों से दो देशी तमंचे वह एक स्कूटी बरामद।
पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली हैं।