Headlines

Surgical strike:-फैक्ट्री के मालिक सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून –  दून पुलिस का लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सहसपुर क्षेत्र में स्थित ग्रीन हर्बल फैक्ट्री की आड़ मे अवैध नशीली दवाईयो एवं सिरप बनाये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई।

जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा थाना सहसपुर पुलिस तथा एएनटीएफ देहरादून की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा औषधि/एफडीए विजिलेन्स team (drugs deptt team) देहरादून को साथ मे लेकर को लांघा रोड स्थित काया साईकिल गोदाम के पास ग्रीन हर्बल नाम की फैक्ट्री की बिल्डिंग में छापेमारी की कार्यवाही की गई।

छापेमारी के दौरान टीम द्वारा फैक्ट्री से भारी मात्रा मे अवैध रुप से तैयार की जा रही नशीली दवाइयां तथा सिरप बरामद की गई।

ये भी पढ़ें:   Arrested:-सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ़्तार

मौके से पुलिस टीम द्वारा फैक्ट्री के मालिक संजय कुमार सहित 02 अन्य अभियुक्तों शिवकुमार तथा रहमान को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ के उनके द्वारा 02 अन्य अभियुक्तों ऋषभ जैन व कन्हैया लाल के भी उनके साथ अवैध नशीली दवाइयों के निर्माण में शामिल होने की जानकारी मिली, जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।

पूछताछ में फैक्ट्री के मालिक संजय कुमार द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में सेलाकुई क्षेत्र में एक फैक्ट्री में कार्य करता था, जिसके मालिक द्वारा उक्त फैक्ट्री में अवैध रूप से नशीली दवाइयां बनाई जाती थी,

जिस कारण अभियुक्त को उक्त दवाइयों की सप्लाई तथा डिमांड की पूरी जानकारी थी। 03 वर्ष पूर्व उक्त फैक्ट्री के मालिक उस्मान को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद अभियुक्त द्वारा वर्ष 2023 में ग्रीन हर्बल कंपनी के नाम से फूड लाइसेंस लिया गया था,

ये भी पढ़ें:   Prostitution:-पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा 

जहाँ वह फूड लाइसेन्स की आड़ में नशीली दवाइयां बनाने का काम करता था। अभियुक्त बेहद शातिर किस्म का अपराधी है, जो डिमांड के हिसाब से उक्त दवाइयों का निर्माण कर तत्काल उन्हें आगे सप्लाई कर देता था।

पकड़े जाने के डर से कभी भी अपने पास किसी प्रकार की नशीली दवाइयों का स्टॉक नहीं रखता था। अभियुक्त द्वारा नशे की सामग्री बनाने में प्रतिबंधित केमिकल और साल्ट का प्रयोग किया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त संजय कुमार पुत्र सहेन्दर सिंह निवासी ग्राम मुसकीपुर, थाना बड़गांव जिला सहारनपुर, उ0प्र0 उम्र-39 वर्ष हाल निवासी टीचर कॉलोनी, सहसपुर,

शिवकुमार पुत्र राजवीर सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी उपरोक्त हाल निवासी प्रगति विहार, सेलाकुई, देहरादून। रहमान पुत्र शोएब खान उम्र 38 वर्ष निवासी मूल ग्राम भूसी, थाना साहबगंज, जिला चंदौली, हाल निवासी परवल उम्मेदपुर, प्रेमनगर।

ये भी पढ़ें:   Elderly Group:-ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी करने वाले महाराष्ट्र की 'बुजुर्ग टोली' के छः सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार 

वांछित अभियुक्त कन्हैया लाल पुत्र मोर मुकुट सिंह निवासी चाय बाग अम्बीवाला, विकासनगर, देहरादून हाल निवासी प्रगति विहार, सेलाकुई और ऋषभ जैन निवासी हरिद्वार

बरामदगी विवरण 900 कैप्सूल (Paracetamol Dicyclomine Hydrochloride & Tramadol hydrochloride Capsules)।

694 टेबलेट (Buprenorphine 2mg & Naloxone 0.5 mg Sublingual Tablets USP)  327 टेबलेट (Tramadol Hydrochloride 100mg)

192 बोतल Syrup (LYKAREX-TM Syrup 100 ml)  400 भरी बोतलें बिना रैपर , 31 खाली रैपर (Buprenorphine 2mg & Naloxone 0.5 mg Sublingual Tablets के),311 खाली रैपर Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride Syrup XCOF-T Syrup 100 ml.।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *