Headlines

Rapist :- नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

देहरादून – कोतवाली डोईवाला पर एक महिला ने प्रार्थना दिया  की साहिल नाम के युवक ने उनकी नाबालिग पुत्री 17 वर्षीय को घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ नेचर पार्क लच्छीवाला में ले गया,

जहाँ उसके द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री के साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0: 07/2025 धारा: 64(1)/137(2) बीएनएस व 3/4 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस टीम ने  जांच पड़ताल करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शाहिद उर्फ साहिल पुत्र कय्यूम मूल निवासी कसाईगंज साहबगंज, झारखण्ड उम्र-19 को केशवपुरी बस्ती के पास से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Conspiracy:- साढ़े सात लाख के डेयरी सौदे से शुरू हुआ विवाद, पैसे के लेन-देन को लेकर अगवा करने की साजिश

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *