Headlines

Arrested:- प्रवीण वाल्मीकि गैंग के दो सक्रिय सदस्य को एसटीएफ ने गिरफ़्तार किया

देहरादून 28 अगस्त 2025।

 प्रवीण वाल्मीकि गैंग के सक्रिय सदस्य मनीष बोलर पंकज अष्टवाल को एसटीएफ ने गिरफ़्तार किया।

एसटीएफ के अनुसार पार्षद मनीष बोलर लंबे समय से प्रवीण वाल्मीकि गैंग से जुड़ा हुआ था।

गैंग का सरगना प्रवीण वाल्मीकि इस समय सितारगंज जेल में बंद है। हाल ही में इस गैंग ने कुछ इन्फ्लुएंसर्स समेत कई लोगों से रंगदारी मांगी थी।

इन्हीं मामलों के आधार पर मनीष बोलर की गिरफ्तारी हुई है,हिस्ट्रीशीटर भी रह चुका है।

पार्षद मनीष बोलर का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी हिस्ट्रीशीटर रह चुका है।

पुलिस और खुफिया एजेंसियों को लगातार जानकारी मिल रही थी कि वह गिरोह की गतिविधियों में शामिल है।

गुरुवार शाम देहरादून एसटीएफ की टीम रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में पहुंची।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर जानकारी मिली कि पार्षद मनीष बोलर अपनी गाड़ी से सुशील रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मौजूद है। घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया गया।

सूत्रों के अनुसार मनीष बोलर लंबे समय से पुलिस की रडार पर था। उस पर आरोप है कि वह प्रवीण वाल्मीकि गैंग के लिए काम कर रहा था।

और लगातार अवैध गतिविधियों में शामिल था। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि मनीष बोलर से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल एसटीएफ ने अवैध रूप से करोड़ों की संपत्ति की फ़र्ज़ी तरीके से पावर ऑफ़ एटॉर्नी के कागज़त बनाकर हेर फेर करने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub MyThemeShop Minimalist WordPress Theme MyThemeShop MoneyFlow WordPress Theme MyThemeShop Monospace WordPress Theme MyThemeShop My WP Backup Pro MyThemeShop My WP Mega Menu MyThemeShop MyBlog WordPress Theme MyThemeShop Newsmag WordPress Theme MyThemeShop NewsOnline WordPress Theme MyThemeShop Newspaper WordPress Theme MyThemeShop NewsTimes