Headlines

Teasing:- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा 

देहरादून – पटेलनगर क्षेत्र में एक स्कूटी चालक ने महिला के साथ छेडखानी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था,

जिसका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने तत्काल संज्ञान लेते हुये पटेलनगर थाना व एसओजी देहरादून की संयुक्त टीम गठित कर अभियुक्त के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

वायरल वीडियो में पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त व दोपहिया वाहन स्कूटी की तलाश शुरू की गई , आज सोमवार को स्कूटी चालक अभियुक्त किशन सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह निवासी ग्राम तोलिया तहसील लैंसडाउन पौड़ी गढवाल को घटना में प्रयुक्त स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Conspiracy:- साढ़े सात लाख के डेयरी सौदे से शुरू हुआ विवाद, पैसे के लेन-देन को लेकर अगवा करने की साजिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *