Headlines

Indecency :-युवा नेता पर मीनाक्षी सुंदरम के साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप

देहरादून -ऊर्जा सचिव डॉक्टर आर मीनाक्षी सुंदरम के वरिष्ठ निजी सचिव ने एसएसपी देहरादून अजय सिंह को शिकायत देते हुए युवा नेता बॉबी पंवार और उनके दो साथियों पर आर मीनाक्षी सुंदरम के साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया हैं।

एसएसपी को दी गई शिकायत के मुताबिक, बुधवार को बॉबी पंवार अपने दो साथियों के साथ सचिवालय में विश्वकर्मा भवन स्थित ऊर्जा सचिव डा आर मीनाक्षी सुंदरम से मिलने पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने सचिव के साथ अभद्रता, गाली गलौज की और मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद सचिव ने वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार और अपर निजी सचिव अनूप डंगवाल को बुलाकर बॉबी पंवार और उनके साथियों को बाहर भेजने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:   Arrested:-सतर्कता टीम ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

इस दौरान भी आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का मुक्की की। साथ ही सचिवालय से बाहर देख लेने की धमकी दी। प्रकरण में पुलिस से मुकदमा दर्ज करने का आग्रह किया गया है।

साथ ही शिकायत में ये भी कहा गया कि यदि भविष्य में सचिव या निजी सचिव या अपर सचिव के साथ किसी भी तरह की अनहोनी होती है तो उसके लिए पूर्ण रूप से बॉबी पवार जिम्मेदार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub WordPress Meta Data & Taxonomies Filter WordPress Mobile Menu Bundle WordPress Movies Bulk Importer WordPress Multi-site Reports WordPress Multilingual All Import Addon WordPress Multilingual CMS Navigation WordPress Multilingual CMS WordPress Plugin WordPress Multilingual Contact Form 7 Addon WordPress Multilingual Gravity Forms Multilingual Add-On WordPress Multilingual MailChimp