Headlines

Alert :- मौसम विभाग ने उत्तराखंड में ओलावृष्टि बारिश और अंधड़ का अलर्ट किया जारी

देहरादून – मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने  उत्तराखंड में ओलावृष्टि बारिश और अंधड़ का अलर्ट जारी किया है,अलर्ट में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

जिसमें देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने,

हल्की से मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें:   Floral Tribute :- ले0 जनरल एमएम लखेड़ा के निधन पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *