Headlines

Appointment:- आचार संहिता के दौरान शहरी विकास विभाग में हुई नियुक्ति – बेरोज़गार संघ

देहरादून – उत्तराखंड बेरोज़गार संघ ने शहरी विकास निदेशालय में आचार संहिता में प्रोजेक्ट फॉर्मूलेशन, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग एवं मार्केटिंग के पद पर नियुक्त हुए।

लखनऊ के एक सेटिंगबाज व्यक्ति की शिकायत मुख्य चुनाव अधिकारी सुशील कुमार से की है। यह नियुक्ति आचार संहिता के दौरान शहरी विकास विभाग के अंतर्गत शहरी विकास निदेशालय के बड़े अधिकारियों की सांठ गांठ से हुई है।

जिसमें लखनऊ के एक व्यक्ति श्री अभिषेक सिंह को 1,75,000 ₹ के मासिक वेतन पर प्रोजेक्ट फॉर्मूलेशन, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग एवं मार्केटिंग के पद पर नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि निदेशालय द्वारा पूर्व में विज्ञापन जारी होता है जिसमें कई आवेदन आते हैं और उक्त व्यक्ति चयन प्रक्रिया में बाहर हो जाता है। फिर उक्त व्यक्ति को अंदर करने के लिए पूरे विज्ञापन को ही रद्द कर दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:   Patient Injured:- पेनेशिया अस्पताल में लग आग 12 मरीज़ घायल

क्योंकि उक्त व्यक्ति विज्ञापन की निर्धारित शर्तें पूरी नहीं कर पा रहा था। फिर दुबारा संशोधित शर्तों वाला विज्ञापन उक्त व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए जारी किया जाता है,

जिसमें भी दो आवेदन प्राप्त होते हैं। चयन प्रक्रिया के दौरान दूसरे व्यक्ति को जबरदस्ती बाहर कर दिया जाता है और अभिषेक सिंह का का चयन मामूली औपचारिकताएं को पूर्ण कर अंतिम चयन कर दिया जाता है।

और मजे की बात तो यह है कि अभिषेक सिंह की विभागीय मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल और शहरी विकास निदेशालय के उच्च अधिकारियों के साथ कितने गहरे संबंध होंगे कि अभी तक अभिषेक सिंह की ज्वाइनिंग भी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:   Avoid Strong Sunlight:-डीएम की आमजन से अपील: भीषण गर्मी और लू में बरतें जरूरी सावधानियां, दोपहर की तेज धूप से बचें

और फिर भी वह बिना पद पर विराजमान हुए स्थलीय निरीक्षण के लिए काशीपुर सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों पर घूम रहा है और शहरी विकाश विभाग को 1,75,000 ₹ प्रति महीने चूना लगाने को आतुर नजर आ रहा है।

आखिरकार यह सब सेटिंग का खेल किसके इशारे पर चल रहा है ? एक तरफ जहां प्रदेश में चुनाव चल रहे हैं तो दूसरी तरफ नेता और अधिकारी मिलकर अपने चहेते लोगों को सारी हदें पार कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर अंदर करने का षडयंत्र भी रच रहे हैं।

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल सहित अन्य युवाओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार से मिलकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर उक्त नियुक्ति को रद्द करने का अनुरोध भी किया।

ये भी पढ़ें:   Floral Tribute :- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल के नेतृत्व में स्व राजीव गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की

जिस पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील कुमार ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया । इस मौके पर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के सदस्य बिट्टू वर्मा,अखिल तोमर ,विशाल चौहान इत्यादि मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *